आगरा में फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय।
आगरा में बिजली का बिल जमा न करने पर टोरंट पॉवर ने फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय की बिजली काट दी है। सपा कार्यालय पर लगभग 4 लाख रुपये का बकाया बताया जा रहा है। इसमें से आधा बकाया वर्ष 2010 से पहले का भी है। बिल जमा न करने पर टोरंट पॉवर ने 4 दिन पहले
.
टोरंट और DVVNL का बकाया बताया जा रहा है कि सपा कार्यालय पर टोरंट पॉवर का लगभग 2 लाख रुपये बकाया चला आ रहा है। टोरंट पॉवर के आने से पहले दक्षिणांचल विद्युति वितरण निगम लिमिटेड (DVVNL) का भी लगभग इतना ही बकाया जा रहा था। बकाया जमा करने के लिए टोरंट पॉवर की तरफ से कई बार सपा कार्यालय पर संपर्क साधा गया। इसके बावजूद बकाया बिल जमा नहीं किया गया। इस पर टोरंट पॉवर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है।
सपा कार्यालय की बिजली गुल होने पर गर्मी में बैठकें हो रही हैं। फाइल फोटो
कई बार अलर्ट किया सपा कार्यालय में टोरंट पॉवर का बिजली कनेक्शन है। वर्ष 2010 में टोरंट पॉवर के आने से पहले यहां DVVNL का कनेक्शन था। तब भी बिजली का बिल यदा-कदा ही जमा किया जाता था। इसके बाद प्रदेश में वर्ष 2012 से 2017 तक सपा की सरकार रही। तब भी DVVNL का बकाया बिल जमा नहीं किया गया। इसके लिए DVVNL के अधिकारियों ने कई बार संपर्क साधा। मगर, तब सपा नेताओं ने इसे अनसुना कर दिया। टोरंट पॉवर का कुछ बिल जमा किया गया। इसके बावजूद काफी बकाया रह गया। इस पर पिछले दिनों टोरंट पॉवर ने सपा कार्यालय की बिजली काट दी।
गर्मी में हो रहीं बैठकें कार्यालय की बत्ती गुल हो जाने के बाद रात में तो कार्यालय पर अंधेरा रहता ही है, दिन में कार्यकर्ताओं की बैठकें भी मुश्किल से हो रही हैं। न पंखे चल पा रहे, न कूलर। ऐसे में कार्यकर्ता गर्मी में कार्यालय में बैठने को मजबूर हैं। टोरंट पॉवर के एक अधिकारी ने बताया कि बकाया जमा न करने पर सपा कार्यालय की बिजली काटी गई है।

चौधरी वाजिद निसार, शहर अध्यक्ष, सपा

बिल में कुछ गड़बड़ी थी, इसलिए जमा नहीं हो पाया था। इसे ठीक कराया जा रहा है। इसके बाद बकाया बिल जमा कराया जाएगा। चौधरी वाजिद निसार, शहर अध्यक्ष, सपा