आगरा में शुक्रवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही। घना कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही। इससे यातायात पर असर पड़ा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। वहीं, ट्रेनें भी अपने तय से लेट चल रही हैं। कोहरा होने की वजह से गलन बढ़ गई है। न्यूनतम
.
आगरा में शुक्रवार सुबह घना कोहरा।
शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि पिछले दिनों की तुलना में सबसे कम है। गुरुवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह से गलन और बढ़ गई है।

कोहरे में ताजमहल छुप गया।
कोहरा होने की वजह से ताजमहल देखने आए टूरिस्ट मायूस हुए। दरअसल, घने कोहरे में ताजमहल छुप गया। डायना सीट से भी ताजमहल साफ नजर नहीं आ रहा था। इसकी वजह से उनके फोटो में ताजमहल साफ नजर नहीं आया। यमुना की तरफ तो काफी घना कोहरा रहा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे सहित अन्य मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। कोहरे की वजह से काफी धीमी गति से वाहन चले। वहीं, शताब्दी जैसी ट्रेनें भी अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। दिल्ली-भोपाल के बीच चलने वाली शताब्दी शुक्रवार सुबह लगभग एक घंटा देरी से चल रही थी।

कोहरे की वजह से वाहन चालकों को हेड लाइन ऑन करके चलना पड़ा।
ठंड अधिक होने की वजह से अधिकांश लोग सुबह रजाईयों में ही दुबके रहे। सुबह वॉक पर जाने वाले लोगों की संख्या भी काफी कम रही।
पिछले तापमान की स्थिति तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 3 जनवरी 2025 – 5.8 डिग्री सेल्सियस 2 जनवरी 2025 17.1 डिग्री सेल्सियस 7.6 डिग्री सेल्सियस 1 जनवरी 2025 18.2 डिग्री सेल्सियस 9.7 डिग्री सेल्सियस 31 दिसंबर 2024 14.2 डिग्री सेल्सियस 10.8 डिग्री सेल्सियस 30 दिसंबर 2024 19.0 डिग्री सेल्सियस 10.3 डिग्री सेल्सियस 29 दिसंबर 2024 19.0 डिग्री सेल्सियस 14.5 डिग्री सेल्सियस 28 दिसंबर 2024 20.5 डिग्री सेल्सियस 14.5 डिग्री सेल्सियस 27 दिसंबर 2024 24.1 डिग्री सेल्सियस 12.6 डिग्री सेल्सियस 26 दिसंबर 2024 23.9 डिग्री सेल्सियस 11.7 डिग्री सेल्सियस 25 दिसंबर 13.1 डिग्री सेल्सियस 22.0 डिग्री सेल्सियस 24 दिसंबर 10.6 डिग्री सेल्सियस 21.4 डिग्री सेल्सियस