Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeराज्य-शहरआगर मालवा के मोती सागर तालाब में डूबे दो बच्चे: नहाने...

आगर मालवा के मोती सागर तालाब में डूबे दो बच्चे: नहाने के लिए गए थे दोनों दोस्त, आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव – Agar Malwa News


आगर मालवा में मोती सागर तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार शाम 6.30 बजे की है। मृतक की पहचान विनय (14) पिता शैलेंद्र राठौर और कृष्णा (16) पिता कमलेश बैरागी के रुप में हुई है। दोनों अहीर मोहल्ले के रहने वाले थे।

.

आधे घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से बाहर निकाला

शाम 6.30 स्थानीय निवासी कालू सिंह यादव तालाब में किसी के डूबने की खबर सुनते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने तालाब में उतरकर एक बच्चे को बाहर निकाला। फिर जब पता चला कि एक और बच्चा भी साथ था, तो वे दोबारा तालाब में गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद दूसरे बच्चे को भी बाहर निकाला।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने आधे घंटे की कोशिश के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन रात करीब 8 बजे दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजन बुरी तरह रो रहे थे। दोनों का पोस्टमॉर्टम मंगलवार सुबह होगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चों को जल स्रोतों के पास अकेले न जाने दें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular