Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeराज्य-शहरआगर-मालवा में रामजी का राज्याभिषेक: तनोडिया में रावण दहन, लोगों ने...

आगर-मालवा में रामजी का राज्याभिषेक: तनोडिया में रावण दहन, लोगों ने निकाली शोभायात्रा – Agar Malwa News


आगर मालवा जिले के तनोडिया नगर में चैत्र नवरात्रि पर पारंपरिक धार्मिक आयोजन हुआ। सोमवार शाम को नगरवासियों ने उत्साह के साथ रावण दहन किया।

.

इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। राम और लक्ष्मण की झांकी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रावण टेकरी तक पहुंची। यहां पौराणिक परंपरा के अनुसार राम ने अग्निबाण से रावण का वध किया।

शोभायात्रा आगे बढ़कर रामलीला चौक पहुंची। यहां मर्यादा पुरुषोत्तम राम का राज्याभिषेक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आरती और प्रसाद वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

तनोडिया में यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। इस परंपरा में मिट्टी और मटकों से रावण की प्रतिमा बनाई जाती है।

राव राजेंद्रसिंह राठौड़, नरेंद्रसिंह राठौड़, देवेंद्रसिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस आयोजन ने स्थानीय लोगों में धार्मिक एकता की भावना को और मजबूत किया।

बालक बने राम ने रावण का वध किया।

बालक बने राम ने रावण का वध किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular