आजमगढ़ में गैर इरादतन हत्या के मामले में मां को जेल।
आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र में पति से विवाद के बाद पत्नी ने अपने दोनों बच्चों की जमकर पिटाई की। इस पिटाई से दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई जबकि बेटे क
.
आजमगढ़ में घायल मासूम का चल रहा इलाज।
मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मासूम का इलाज जिले के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। यह पूरी घटना पति से विवाद के बाद हुई। इस मामले में महिला के ससुर जियालाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि मेरी बहू सरोज यादव पत्नी सुनील यादव बेटे से विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया।
यह था पूरा मामला
आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में सुनील यादव की पत्नी सरोज यादव से मंगलवार दोपहर महिला द्वारा बच्चों की पिटाई को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना के बाद महिला का पति अपनी मौसी को छोड़ने चला गया।
इस दौरान महिला लगातार अपने पति के मोबाइल पर फोन करती रही जब पति घर पहुंचा तो देखा कि बेटी शानवी उर्फ किट्टू 6 और बेटा कार्तिक 3 गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों बच्चों की पिटाई के बाद महिला फंदे पर लटकने वाली थी।

आजमगढ़ में मासूम की मौत।
इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई जबकि मासूम का इलाज चल रहा है। इस मामले में ससुर की तहरीर पर महिला के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है इसके साथ ही महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।