Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशआजाद समाज पार्टी में बगावत: चंदौली में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति...

आजाद समाज पार्टी में बगावत: चंदौली में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर विरोध, कार्यकर्ताओं ने कहा- संगठन से कभी नहीं जुड़े – Chandauli News


चंदौली में नए जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार।

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में चंदौली जिले के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने आवाजापुर गांव के अरविंद कुमार को जिलाध्यक्ष बनाया है, जिसका कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है।

.

डॉ. अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष अंबिका सुमन बौद्ध ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर यह नियुक्ति वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि अरविंद कुमार का पार्टी के साथ कोई पुराना जुड़ाव नहीं है और वे कभी भी संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय नहीं रहे हैं।

जिला अध्यक्ष का लेटर पैड।

इससे पहले शैलेश कुमार जिलाध्यक्ष के रूप में काफी सक्रिय थे और उनके नेतृत्व में विभिन्न मुद्दों पर आंदोलन व कार्यक्रम चलाए जा रहे थे। शुक्रवार की देर शाम को की गई इस नई नियुक्ति ने पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष पैदा कर दिया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि जमीनी स्तर पर काम न करने वाले व्यक्ति को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना उचित नहीं है।

इस नियुक्ति से संगठन में बगावत की स्थिति बन सकती है, क्योंकि अधिकांश कार्यकर्ता नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से नाखुश हैं। वे मांग कर रहे हैं कि पार्टी हित में अरविंद कुमार का मनोनयन वापस लिया जाए और किसी अनुभवी व सक्रिय कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी दी जाए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular