Monday, June 23, 2025
Monday, June 23, 2025
Homeझारखंडआज रांची सहित 8 जिलों में बारिश का अलर्ट: झारखंड में...

आज रांची सहित 8 जिलों में बारिश का अलर्ट: झारखंड में 30 मई तक बारिश की संभावना, आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी – Ranchi News


झारखंड भीषण गर्मी की मार नहीं झेलने वाला है। यहां अगले तीन दिन तक बारिश होती रहेगी। संभावना यह भी है कि कुछ इलाके में बारिश होगी तो वहीं कुछ इलाके उमस की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से झा

.

आज 8 जिले में होगी बारिश

मौसम में यह बदलाव 30 मई तक जारी रहेगा। झारखंड के कई इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं कई इलाकों में गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आज गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और रांची के कुछ हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। विभाग ने इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है।

बोकारो का मौसम आज साफ है।

गुरुवार को संथाल परगना के जिलों में बारिश

आज के अतिरिक्त 29 मई को संथाल परगना के सभी जिलों में बारिश हो सकती है। जबकि 30 मई को गिरिडीह, देवघर, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना है। राजधानी रांची में दोपहर बाद आकाश में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

हजारीबाग में हुई है सर्वाधिक बारिश

बीते 24 घंटे के दौरान झारखंड में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। वहीं कई ऐसे जगह हैं जहां भारी बारिश हुआ है। सबसे अधिक बारिश हजारीबाग के कोनार में हुई। यहां 65.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं सबसे अधिक तापमान 37.0 सराइकेला का रहा। सबसे कम तापमान 21.6 गुमला में दर्ज किया गया है। मंगलवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

रामगढ़ में हल्के बादल छाए हुए हैं। दोपहर बाद मौसम बदलने के आसार हैं।

रामगढ़ में हल्के बादल छाए हुए हैं। दोपहर बाद मौसम बदलने के आसार हैं।

35 डिग्री के नीचे रहेगा प्रदेश का तापमान

लगातार हो रही बारिश की वजह से राज्य का तापमान लंबे समय से 35 डिग्री के आसपास रह रहा है। पूरे झारखंड राज्य का अधिकतम तापमान लगभग 33 से 35 डिग्री के बीच में है, लेकिन बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक गिर सकता है। इससे लोगों को दोपहर की गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है।

जिलों के तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम 30 और न्यूनतम 22 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 31 व न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है।

जामताड़ा में धूप निकली हुई है पर हल्के बादल भी छाए हुए हैं।

जामताड़ा में धूप निकली हुई है पर हल्के बादल भी छाए हुए हैं।

वहीं बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 31 और न्यूनतम 21 डिग्री, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में अधिकतम 32 और न्यूनतम 24 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular