- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (17 June 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
नई दिल्ली13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इससे पहले 16 जून को सोना ने ₹99,373 का ऑलटाइम हाई बनाया था।
सोने के दाम में आज यानी 17 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सोना ₹563 गिरकर ₹98,810 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना पर ₹99,373 था। ये इसका ऑलटाइम हाई भी है।
वहीं चांदी की कीमत ₹252 बढ़कर ₹1,06,952 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,06,700 पर थी। 10 जून को चांदी ने ₹1,07,000 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,520 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,150
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,370 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,000
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,370 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,000
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,370 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,000
- भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,420 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,050
इस साल अब तक ₹22,648 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,648 रुपए बढ़कर 98,810 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,935 रुपए बढ़कर 1,06,952 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इजराइल और ईरान के बीच भी जंग शुरू हो गई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।