मुजफ्फरपुर में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने बड़ा बयान दिया है। पहलगाम अटैक पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए सेना को पूरी छूट दे दी है। कार्रवाई का समय और स्थान सेना तय करेगी। भारती
.
पहले भी भारतीय सेना एयर स्ट्राइक कर चुकी है। पहलगाम हमले का भी करारा जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान की परमाणु हमले की धमकी को गीदड़ भभकी बताया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान का हश्र पहले से भी बुरा होगा।
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री का किया स्वागत।
81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है
केंद्रीय मंत्री ने सामाजिक कल्याण योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार पिछड़े वर्ग और दिव्यांगों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। देश के 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है। नई व्यवस्था में बायोमैट्रिक सत्यापन से अनाज वितरण में गड़बड़ी की संभावना खत्म हो गई है।