Monday, April 14, 2025
Monday, April 14, 2025
Homeदेशआतिशी का आरोप; दिल्ली सीएम के पति चला रहें सरकार: कहा...

आतिशी का आरोप; दिल्ली सीएम के पति चला रहें सरकार: कहा – क्या रेखा गुप्ता को काम संभालना नहीं आता, BJP बोली- केजरीवाल की पत्नी भी साथ देती थी


नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेखा गुप्ता दिल्ली के हालिया विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनी हैं। भाजपा ने यहां 26 साल बाद चुनाव जीतने के बाद रेखा को सरकार की कमान सौंपी है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने हाल ही में मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता पर आरोप लगाया कि उनके पति सरकार चला रहे हैं।

आतिशी ने एक्स पर कुछ फोटो शेयर कर कहा – इन फोटो को ध्यान से देखिए। जो व्यक्ति MCD, DJB, PWD और DUSIB के अफसरों की मीटिंग ले रहे हैं, यह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के पति मनीष गुप्ता हैं।

आतिशी ने दिल्ली में हो रहें पावर कट कट और बढ़ती स्कूल फीस को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- क्या रेखा गुप्ता को काम संभालना नहीं आता? इसी वजह से दिल्ली में रोज लंबे-लंबे पावर कट हो रहे हैं? प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ रही है?

वहीं, इसके जवाब में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी पर “अपमानजनक” टिप्पणी करने का आरोप लगाया। सचदेवा ने कहा कि किसी भी पति का अपनी पत्नी को समर्थन करना सामान्य बात है।

एक्स पर अपने पोस्ट में सचदेवा ने कहा – “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प” से इस पद तक पहुंची हैं और यह बिल्कुल सामान्य बात है कि परिवार के सदस्य उनका समर्थन कर रहें हैं।

आतिशी ने एक्स पर ये फोटो शेयर की थी। जिसमें सीएम रेखा गुप्ता के पति एक मीटिंग में बैठे दिख रहें है।

आतिशी ने एक्स पर ये फोटो शेयर की थी। जिसमें सीएम रेखा गुप्ता के पति एक मीटिंग में बैठे दिख रहें है।

आतिशी- मुख्यमंत्री-पति का सरकार चलाना बेहद खतरनाक

आतिशी ने कहा – हम पहले सुनते थे कि अगर गांव में महिला सरपंच चुन कर आती थी, तो सारा सरकारी काम उसका पति संभालता था। ऐसा माना जाता था कि गांव की महिलाओं को सरकारी काम संभालना नहीं आता, इसलिए काम ‘सरपंच-पति’ संभालेंगे।

इस प्रथा का विरोध हुआ, महिला सरपंचों को ट्रेनिंग देने की शुरुआत हुई कि वे अपनी जिम्मेदारी संभाल सकें। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ होगा कि एक महिला मुख्यमंत्री बनी और सारा सरकारी काम उनके पति संभाल रहे हैं।उन्होंने एक मुख्यमंत्री-पति के सरकार चलाने को बेहद खतरनाक बताया।

वीरेंद्र सचदेवा – क्या अरविंद केजरीवाल की पत्नी का साथ देना लोकतंत्र का अपमान नहीं

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा – रेखा गुप्ता ने DUSU सचिव से दिल्ली की मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया है। सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर सवाल करते हुए कहा कि ‘अगर रेखा गुप्ता के पति का समर्थन करना गलत है तो, पूर्व सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल का मुख्यमंत्री कार्यालय से जनता को संबोधित करना क्या है। क्या वह लोकतंत्र का अपमान नहीं था।’

कौन हैं रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता

मनीष गुप्ता दिल्ली स्थित एक व्यवसायी हैं। रेखा गुप्ता के चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के अनुसार, मनीष गुप्ता की फर्म का नाम निकुंज एंटरप्राइजेज है। वे कोटक लाइफ इंश्योरेंस में एजेंसी एसोसिएट भी हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति को दिया था और कहा था कि उनके पति ने उनकी राजनीतिक सफर में उनका काफी साथ दिया है।

————————-

रेखा गुप्ता से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

दिल्ली CM बोलीं- मोदी संत हैं:देशसेवा को पूजा मानते हैं; शाह जो कहते, वही करते हैं, उनके जैसा बनना चाहती हूं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संत हैं और गृह मंत्री अमित शाह का व्यक्तित्व साहसी है। मैं उनके जैसा बनना चाहती हूं। न्यूज एजेंसी PTI को बुधवार शाम दिए इंटरव्यू में CM ने कहा कि मैं मोदी जी को संत मानती हैं। कुछ संत भगवान की सेवा में समर्पित हो जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular