Monday, June 23, 2025
Monday, June 23, 2025
Homeछत्तीसगढआदित्यवाहिनी ने 200 कट्टा चावल दान देने का लक्ष्य रखा - kabirdham...

आदित्यवाहिनी ने 200 कट्टा चावल दान देने का लक्ष्य रखा – kabirdham News


.

गोवर्धनमठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की प्रेरणा से इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ के धाम पुरी में अन्नदान का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की जिम्मेदारी आदित्यवाहिनी संस्था ने ली है। संस्था ने चावल, दाल सहित अन्य अन्न सामग्री दान करने का निर्णय लिया है।

संस्था ने 200 कट्टा चावल दान का लक्ष्य रखा है। एक कट्टा चावल 25 किलो का होगा। इच्छुक व्यक्ति एक कट्टा भी दान कर सकते हैं। एक कट्टा का मूल्य 1300 रुपए तय किया गया है। दानदाता किसी भी मात्रा और क्वालिटी का चावल दे सकते हैं। संस्था द्वारा केवल एचएमटी चावल ही वहां भेजा जाएगा। दान की गई राशि का उपयोग केवल अन्न क्रय में किया जाएगा। श्री गोवर्धन मठ में वर्षभर तीर्थयात्रियों और अतिथियों के लिए निशुल्क भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहती है। अन्नदान का उपयोग इसी सेवा में किया जाएगा। इच्छुक लोग 7 जुलाई 2025 तक संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अवधेश नंदन श्रीवास्तव, 9406164999 से संपर्क कर सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular