बाइक सवार गोली चलाते हुए आए नजर
ग्वालियर में बाइक से आए तीन बदमाशों ने एक मकान को टारगेट कर फायरिंग कर दी। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के कांच मिल में आधी रात 1 बजे के करीब की है। गोलीबारी से दहशत का माहौल है। एक गोली घर की दीवार में जाकर लगी हैै।
.
घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के पास ही लगे CCTV में बाइक सवार आते और जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घर की दीवार जहां लगी गोली।
हजीरा थाना क्षेत्र के कांच मिल निवासी प्रदीप पुत्र सूर्य कुमार शर्मा प्राइवेट जॉब करते है। शनिवार रात वह खाना खाकर आराम कर रहेे थे कि तभी घर के बाहर से फायर की आवाज आई। बाहर आए तो बाइक सवार तीन युवक हाथ में कट्टा लहराते हुए भाग रहे थे। जिसमें पीछे बैठे बदमाश को इलाके में सभी लाला क्राइम नाम से पहचानते हैं। इसके बाद जब उन्होंने पलटकर देखा तो घर के दरवाजे के पास प्लास्टिक पाइप के एक तरफ दीवार व दरवाजे में गोली धंसी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। CCTV में कैद हुए बदमाश पुलिस ने जब वहां पर लगे CCTV खंगाले तो बाइक से आए युवक गोली चलाते हुए कैद हुए है। अब पुलिस आगे लगे CCTV चेक कर रही है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस बदमाश लाला की तलाश भी कर रही है। फिलहाल वह पुलिस के हाथ नहीं आया है। हजीरा थाना पुलिस का कहना है कि रात को गोलीबारी की सूचना मिली थी। CCTV फुटेज भी सामने आए हैं, जिस पर पड़ताल की जा रही है।