Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeबिहारआपसी विवाद में मारपीट, 5 लोग जख्मी: शेखपुरा में आरोपियों ने...

आपसी विवाद में मारपीट, 5 लोग जख्मी: शेखपुरा में आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा, घायल पावापुरी रेफर – Sheikhpura News



शेखपुरा में शनिवार की शाम सदर प्रखंड अंतर्गत पचना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जहां एक पक्ष के लोगों ने एक 35 वर्षीय युवक को घेरकर लोहे की खंती और लाठियों से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया।घटना की जानकारी मिलने के बाद घर के

.

जहां घायल युवक की पहचान चांदो यादव के पुत्र लूटिस यादव के रूप में की गई। घायल की हालत गंभीर रहने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को गांव के दबंग शंभू यादव , चंदन यादव, छोटू यादव जीतो यादव तथा विपिन यादव ने मिलकर अंजाम दिया।

घटना के बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में दो राउंड फायरिंग भी की। घटना के बाद बदमाश गण घोड़े पर सवार होकर टाल क्षेत्र की ओर भाग निकला।

दोनों के बीच वर्षों से चल रहा विवाद

नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि युवक के साथ बेरहमी के साथ मारपीट कर उसके हाथ पैर को तोड़ दिए है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष आपस में गोतिया हैं। दोनों पक्ष के बीच वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular