Tuesday, May 6, 2025
Tuesday, May 6, 2025
Homeबिहारआपसी विवाद में 2 पक्षों में मारपीट, 9 जख्मी: शेखपुरा में...

आपसी विवाद में 2 पक्षों में मारपीट, 9 जख्मी: शेखपुरा में घायल अस्पताल में भर्ती, मामले की जांच में जुटी पुलिस – Sheikhpura News


शेखपुरा में आपसी विवाद में मारपीट हुई है। दो पक्षों के बीच झड़प हुई। मारपीट में दोनों पक्ष के 9 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां घायलों का इलाज चल रहा है। मामला कोर

.

बताया जाता है कि गैर मजरूआ सरकारी भूमि पर कब्जा जमाने को लेकर मारपीट हुई है। घायलों में राजीव पासवान, सोमा देवी,शिव पासवान,संदीप कुमार सहित अन्य का इलाज चल रहा है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भूमि पर कब्जा जमाने के विवाद को लेकर मारपीट

कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर आयुष कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग आपस में गोतिया परिवार के है। घर आगे सड़क किनारे की सरकारी भूमि पर कब्जा जमाने के विवाद को लेकर घटना घटी है। घटना में एक ओर से 5 और दूसरी तरफ से 4 लोग घायल हुए है। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल अस्पताल में भर्ती है।

घायल अस्पताल में भर्ती है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में दोनों तरफ से जानलेवा हमले से संबंधित अलग – अलग प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई है। प्रथम पक्ष से झूल पासवान की पत्नी शोभा देवी और दूसरे पक्ष से सुधीर पासवान की पत्नी पिंकी देवी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस इन मामलों की छानबीन शुरू कर दी है। मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular