Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeझारखंडआपसी विवाद में 4 लोग घायल, सभी इलाजरत - Garhwa News

आपसी विवाद में 4 लोग घायल, सभी इलाजरत – Garhwa News


विशुनपुरा | विशुनपुरा में लग रहे सब्जी बाजार का निरीक्षण प्रमुख दीपा कुमारी व थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने की। इस दौरान किसानों से उनकी स्थाई बाजार न होने के कारण उन्हें होनी वाली समस्याओं को जानने का प्रयास किया। विदित हो की विशुनपुरा सब्जी बाजा

.

भवनाथपुर | थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए आपसी विवाद में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। पहली घटना खरौंधी के मझिगवां गांव की है, जहां दो सगी गोतनी के बीच डायन-भूत के आरोप को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में बबीता देवी, पति प्रदीप यादव और सबिता देवी, पत्नी प्रकाश यादव दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं दूसरी घटना भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका लंगड़ी टोला की है, जहां पक्का घर बनाने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडा चल गया। इस मारपीट में संतन रावत और नंदन रावत दोनों घायल हो गए।

गढ़वा | थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी बलराम राम का पुत्र रोशन कुमार 15 वर्ष बाइक की धक्के से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद में बताया गया कि वह अपने घर के पास साइकिल चला रहा था। उसी बीच एक मोटरसाइकिल सवार ने उसकी साइकिल में धक्का मार दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular