Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeबिहारआपातकाल देश के लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: औरंगाबाद पहुंचे शाहनवाज...

आपातकाल देश के लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: औरंगाबाद पहुंचे शाहनवाज हुसैन, कहा- लालू विरोध में थे, लेकिन आज कांग्रेस के साथ हैं – Aurangabad (Bihar) News


आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर औरंगाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेमिनार का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने की। संचालन प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय प्र

.

शाहनवाज ने कहा कि राज नारायण ने इंदिरा गांधी के खिलाफ याचिका दायर की थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत तो मिली, लेकिन वोटिंग का अधिकार नहीं मिला। इसके बाद उनके सलाहकारों ने इमरजेंसी लगाने की सलाह दी। इंदिरा गांधी ने मीडिया पर पाबंदी लगा दी। इंडियन एक्सप्रेस की छपी प्रति तक रुकवा दी गई। संविधान के चारों स्तंभ गिरवी रख दिए गए।

सेमिनार को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन।

नेताओं को जेल में डाला गया

उन्होंने कहा कि उस समय अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नांडिस जैसे नेताओं को जेल में डाला गया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने बिहार से आंदोलन की शुरुआत की। लालू प्रसाद यादव भी विरोध में थे, लेकिन आज कांग्रेस के साथ हैं।

शाहनवाज ने कहा कि जलियांवाला बाग की तरह आपातकाल भी देश के इतिहास का काला दिन है। उन्होंने कहा कि 1977 में जब चुनाव हुआ तो जनता ने कांग्रेस को हरा दिया। इंदिरा गांधी को लगा था कि वह 300 सीटें जीतेंगी, इसलिए उन्होंने नेताओं को छोड़ा, लेकिन जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया।

मंच पर मौजूद अतिथि।

मंच पर मौजूद अतिथि।

कांग्रेस ने जिन लोगों पर लाठियां चलाईं, आज वही लोग कांग्रेस के साथ हैं

उन्होंने कहा कि इमरजेंसी और जंगलराज को याद रखना जरूरी है। कांग्रेस ने जिन लोगों पर लाठियां चलाईं, आज वही लोग कांग्रेस के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में गलती नहीं दोहरानी चाहिए। गंगा पार की जनता ने अगर पिछली बार सभी सीटें नहीं दी होतीं तो बिहार में फिर जंगलराज लौट आता।

शाहनवाज ने कहा कि आज बिहार में अच्छी सड़कें बनी हैं। एनएच-139 का चौड़ीकरण हो जाए तो पटना पहुंचना आसान हो जाएगा। पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने गया में नितिन गडकरी से इसकी घोषणा कराई थी। गंगा पथ, अटल पथ जैसी सड़कें बनी हैं। अब लोग रात 12 बजे भी परिवार के साथ पटना जा सकते हैं। यह सुशासन का असर है।

एटॉमिक पावर वाला देश है पाकिस्तान, बावजूद भी भारत ने किया एयर स्ट्राइक

शाहनवाज ने कहा कि हाल ही में पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों को मारा गया। यह पाकिस्तान की साजिश थी, लेकिन देश के बहुसंख्यक हिंदुओं ने संयम रखा। देश में कहीं दंगा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब से लौटकर झंझारपुर से कहा कि हम घुसकर मारेंगे।

इसके बाद पाकिस्तान का पानी और हुक्का बंद कर दिया गया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 9 सैन्य ठिकाने तबाह किए। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। 50 से ज्यादा वर्दीधारी आतंकी मारे गए। उन्होंने कहा कि पहले पार्लियामेंट और मुंबई पर हमले हुए। तब सोनिया गांधी की सरकार थी। कुछ नहीं हुआ। लेकिन मोदी सरकार ने जवाब दिया। पाकिस्तान न्यूक्लियर पावर है, फिर भी भारत ने कार्रवाई की। अब कुछ लोग कहेंगे कि पाक अधिकृत कश्मीर भी ले लेना चाहिए, लेकिन भारत बुद्ध का देश है, युद्ध का नहीं। हम शांति के पक्षधर हैं।

शाहनवाज ने कहा कि आज कांग्रेस संविधान की रक्षा की बात करती है, लेकिन संविधान को खतरा सिर्फ एक बार हुआ था, जब कांग्रेस ने आपातकाल लगाया था। इस पाप से कांग्रेस मुक्त नहीं हो सकती।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।

इमरजेंसी की याद आज भी रूह कंपा देती है

पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि उस समय मीसा कानून का दुरुपयोग हुआ। दरभंगा केवटी के विधायक मोहन मुरारी झा ने कहा कि इमरजेंसी की याद आज भी रूह कंपा देती है। एक परिवार ने सत्ता बचाने के लिए लोकतंत्र कुचल दिया। भाजपा नेता त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि जो लोग संविधान का अपमान करते हैं, आज वही उसकी रक्षा की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगली बार जब स्वयंभू राजकुमार संविधान लेकर आएं तो उसे धोना पड़ेगा।

कार्यक्रम में एमएलसी दिलीप कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी राजन कुमार सिंह, पूर्व विधायक मनोज कुमार शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सुनील शर्मा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। मौके पर गोपाल शरण सिंह, सतीश कुमार सिंह, उज्ज्वल कुमार सिंह, दीपक कुमार, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता सिंह, रेखा देवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular