Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeउत्तर प्रदेशआयुष हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार: घटना के बाद से चल...

आयुष हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार: घटना के बाद से चल रहे थे फरार, मुख्य सरगना स्वप्निल शर्मा अब भी फरार – Shahjahanpur News



शाहजहांपुर पुलिस ने आयुष हत्याकांड के दो फरार आरोपियों निशांत मिश्रा और कमल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। मृतक के पिता ने इस मामले में विधायक और मंत्रियों पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया था।

.

इससे पहले घटना में शामिल आरोपी अरविंद वर्मा और आशुतोष उर्फ प्रिंस की पत्नी पलक कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुके थे, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे थे। पुलिस अब तक सात आरोपियों को जेल भेज चुकी है, लेकिन मास्टरमाइंड बताए जा रहे स्वप्निल शर्मा समेत कई आरोपी अब भी फरार हैं। दो दिसंबर को थाना सदर बाजार स्थित ओसीएफ ग्राउंड में आयुष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिता की तहरीर पर आशुतोष उर्फ प्रिंस, स्वप्निल शर्मा, अरविंद वर्मा, निशांत मिश्रा समेत 13 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। शुक्रवार को निशांत मिश्रा और कमल को जेल भेजे जाने की संभावना है। पुलिस को न्यायालय से आरोपी अरविंद वर्मा की रिमांड के आदेश भी मिल गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular