अलीराजपुर पुलिस ने रिंगोल में हुई दो लूट की वारदातों का खुलाया किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि इन वारदातों से क्षेत्र में डर का माहौल था। आरोपियों की गिरफ्तारी से
.
28 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर आजादनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। बरझर-सेजावाडा रोड स्थित रिंगोल लाडी वारिया फलिया में पानी की टंकी के पास से तीन बदमाशों को पकड़ा। इनमें लिलेश बामनिया (20), अगेश उर्फ योगेश वास्कले (19) और एक नाबालिग शामिल थे।
पूछताछ में सामने आया कि इन्होंने 15 और 18 अप्रैल को दो लूट की वारदातें की थीं। बाद में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें आरामसिंह बघेल, दलसिंह और एक नाबालिग हैं।
दोनों वारदातों में ये लूटे
पहली वारदात में जवसिंह और उनकी पत्नी से 34,000 रुपए का सामान लूटा गया। इसमें चांदी के जेवर, मोबाइल और नकदी शामिल थी। दूसरी वारदात में पंकज यादव पटेलिया के परिवार से 36,000 रुपए की संपत्ति लूटी गई। इसमें चांदी के आभूषण, मोबाइल और नकदी थी। पुलिस ने आरोपियों से दो बाइक, तेज धारदार फालिया, लठ्ठ और लूटे गए दो मोबाइल बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- 1. लिलेश बामनिया
- 2. अगेश उर्फ योगेश वास्कले
- 3. आराम सिंह बघेल
- 4. दलसिंह
- 02 नाबलिग।