Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeराज्य-शहरआलीराजपुर में जल संरक्षण की पहल: चांदपुर-आगलगोटा में पुरानी बावड़ी का...

आलीराजपुर में जल संरक्षण की पहल: चांदपुर-आगलगोटा में पुरानी बावड़ी का पुनर्जीवन शुरू; 30 जून तक चलेगा अभियान – alirajpur News



जिले में कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर सिंह ने चांदपुर-आगलगोटा में स्थित एक पुरानी बावड़ी के पुनर्जीवन कार्य का शुभारंभ किया।

.

यह कार्य जल गंगा संवर्धन अभियान का हिस्सा है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इसका उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण करना है।

कलेक्टर डॉ. बेडेकर ने बताया कि यह महाअभियान कई उद्देश्यों को पूरा करेगा। इसमें नए तालाबों का निर्माण किया जाएगा। पुराने जल स्रोतों का पुनरुद्धार होगा। जनसहभागिता से इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र के जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन और संरक्षण सुनिश्चित होगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular