आलीराजपुर में रविवार शाम 5 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 3.5 रही। जिसका केंद्र 10 किमी की गहराई थी।
.
भूकंप से प्रभावित तहसीलों में सोंडवा, आलीराजपुर, डही और पाटी शामिल है। वहीं जिलों में आलीराजपुर, धार और बड़वानी शामिल है।
हालांकि, कलेक्टर समेत अन्य जिम्मेदारों ने भूकंप जैसी बात से इनकार किया है। लेकिन मौसम विभाग भोपाल ने इसकी पुष्टि की है।
आलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि फिलहाल जिले में भूकंप जैसी कोई सूचना नहीं है।
वहीं, बड़वानी जिला प्रशासन ने भी भूकंप की पुष्टि नहीं की है।
भूकंप क्यों आता है?
हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्ता खोजती है और इस डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

बैतूल जिले के मुलताई में भूकंप के झटके
बैतूल जिले के मुलताई में शनिवार रात 9.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी 2.8 तीव्रता थी। 5 किमी गहराई तक इसका प्रभाव देखा गया। लोगों ने पंखे और फर्नीचर को हिलते देखा। इसके बाद वे घबराकर घरों से बाहर निकलकर आ गए। अब तक किसी जनहानि या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है। पढ़े पूरी खबर

एक दिन पहले शनिवार को मुलताई में भूकंप से पंखा हिलने लगा था।