Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशइंजेक्शन लगने के बाद युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत: परिजनों ने...

इंजेक्शन लगने के बाद युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत: परिजनों ने लगाया गलत इलाज करने का आरोप, पुलिस में की शिकायत – Farrukhabad News


फर्रुखाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

परिजनों गलत इलाज का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

फर्रुखाबाद जनपद के मेरापुर थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर की लापरवाही से एक युवक की जान चली गई। नगला चंपत गांव के रहने वाले उमाकांत यादव बीमार होने पर रसीदपुर गांव में डॉक्टर के पास इलाज के लिए गए थे।

डॉक्टर ने उमाकांत को दवा देने के साथ तीन इंजेक्शन लगाए। परिजनों का आरोप है इंजेक्शन लगते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उन्हें बाबा हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने यूरिन में नली डालने का प्रयास किया। इस दौरान उमाकांत की हालत और खराब हो गई।

डॉक्टरों ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही उमाकांत की मौत हो गई। भाई विवेक कुमार ने मेरापुर थाने में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उमाकांत के परिवार में पत्नी शशी, पुत्री काव्या, लाडो और पुत्र देवांश हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular