Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeदेशइंदिरा गांधी पर टिप्पणी...विरोध में उतरे कांग्रेसी पुलिस से भिड़े: राजस्थान...

इंदिरा गांधी पर टिप्पणी…विरोध में उतरे कांग्रेसी पुलिस से भिड़े: राजस्थान में विधानसभा का घेराव करने के दौरान जमकर हंगामा, 6 विधायक हो चुके सस्पेंड – Jaipur News


पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी और 6 विधायकों के निलंबन के विरोध में आज जयपुर में तनावपूर्ण स्थिति बनी। विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे

.

22 गोदाम सर्किल स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर मार्च को रोक दिया। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग के बीच बने कांग्रेस के मंच से नेताओं ने लगातार कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग से खदेड़ा गया और एक-एक कर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।

कांग्रेस के विधानसभा घेराव से जुड़ी 3 PHOTOS……

22 गोदाम सर्किल पर बैरिकेड्स लांघने की कोशिश करते कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका।

पुलिस से धक्का-मुक्की करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

पुलिस से धक्का-मुक्की करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

इंदिरा गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के खिलाफ तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता।

इंदिरा गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के खिलाफ तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता।

मंत्री के बयान पर विवाद, 3 पॉइंट में समझिए… 1. कांग्रेस ने वैल में आकर हंगामा किया विधानसभा में 21 फरवरी को प्रश्नकाल के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने वैल में आकर हंगामा किया था। अविनाश गहलोत ने सवाल के जवाब में कहा था कि 2023-24 में आपकी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर योजना का नाम रखा था।

2. दिनभर में कार्यवाही चार बार स्थगित करनी पड़ी संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा था कि दादी सम्मानित शब्द है। पटेल बोल रहे थे इसी दौरान हंगामा बढ़ गया था। कांग्रेस विधायक स्पीकर की टेबल तक पहुंचने लगे थे। इसी दौरान स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया था। इस मुद्दे पर बने गतिरोध के कारण सदन की कार्यवाही चार बार स्थगित हुई थी।

3. 6 कांग्रेस विधायकों को सस्पेंड किया मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस विधायकों के सस्पेंड का प्रस्ताव रखा था। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने गोविंद सिंह डोटासरा, उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गैसावत, हाकम अली खान और संजय कुमार को बजट सत्र की बची हुई अवधि के लिए निलंबित कर दिया था।

विपक्षी विधायकों का सदन में चौथे दिन भी धरना जारी

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का धरना चौथे दिन सोमवार को भी जारी है। कांग्रेस विधायकों ने लगातार तीन रात सदन में ही गुजारी। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद बना गतिरोध कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित 6 विधायकों को निलंबित करने के बाद और बढ़ गया। सरकार की तरफ से सुलह के प्रयास अब तक विफल रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular