इंदौर में मंगलवार अप्रैल का सबसे गर्म दिन 41 डिग्री से ज्यादा तापमान था। ऐसी भीषण गर्मी में एक बुजुर्ग दंपती प्लॉट पर कब्जे की शिकायत लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे। वे इतने दुखी और परेशान थे कि कलेक्टोरेट के मेन गेट से पोर्च तक लेटते हुए पहुंचे। बाहर प
.
तपती दोपहर में लोगों ने जब उन्हें ऐसी स्थिति में देखा तो हैरत में आ गए। मामला तेजाजी नगर निवासी रामचरण बागवान दंपती का है। उनका कहना था कि तेजाजी नगर क्षेत्र में स्थित उनके प्लॉट पर पिछले दो सालों से शेखर और गोलू नामक युवकों ने जबरन कब्जा कर रखा है। विरोध करने पर वे जान से मारने की धमकी देते हैं। हमने पुलिस और प्रशासन से कई बार शिकायत की लेकिन न्याय नहीं मिला। साथ ही चेतावनी भी दी कि आज अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुहार करेंगे।
दंपती की पीड़ा यह थी कि वे दो साल चक्कर काटकर परेशान हो गए हैं। अब गुहार का यही तरीका बचा है ताकि किसी तरह उन्हें न्याय मिल सके। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उन्हें समझाया कि वे अंदर जाए लेकिन इस तरीके से नहीं। इसके बाद वे मुश्किल माने और चलकर अंदर गए।
हालांकि जब वे अंदर पहुंचे तो कलेक्टर आशीष सिंह नहीं थे। दंपती ने वहां अधिकारियों को शिकायत की। अधिकारियों ने बताया कि मामला पुलिस से संबंधित है लेकिन पुलिस-प्रशासन द्वारा हरसंभव उनकी मदद की जाएगी। उन्हें कल तक का आश्वासन दिया गया। इसके बाद वे रवाना हुए। बहरहाल, मामला पुलिस को रैफर किया जा रहा है।