Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeमध्य प्रदेशइंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर के आरोपियों की प्रोफाइल: सोनम के...

इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर के आरोपियों की प्रोफाइल: सोनम के पिता की दुकान में कर्मचारी था राज; एक आरोपी रैपिडो ड्राइवर, तीसरा बेरोजगार – Indore News


इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन आरोपी राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत इंदौर से पकड़े गए हैं। आनंद कुर्मी सागर के बीना अरेस्ट हुए हैं।

.

राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। सोनम को गाजीपुर के वन स्टाप सेंटर में रखा गया था। उसे शिलॉन्ग ले जाया जा रहा है। उधर, इंदौर से गिरफ्तार तीन आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने उन्हें मेघालय पुलिस की टीम को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया है।

मेघालय में राजा रघुवंशी का 2 जून को शव मिलने के 7 दिन बाद सोमवार को उसकी पत्नी सोनम यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली थी।

इंदौर से गिरफ्तार राज कुशवाह मूलतः उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसका एक दोस्त विशाल चौहान इंदौर में रैपिडो चलाता है, जबकि तीसरा आरोपी आकाश राजपूत बेरोजगार है। सोनम ने तीनों को पैसों का लालच दिया था, जिसके बाद वे इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए तैयार हो गए।

सोनम-राजा की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। राजा इंदौर में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते थे।

अब पहले जानिए आरोपियों की प्रोफाइल

राज कुशवाह मुख्य आरोपी

राज कुशवाह उत्तरप्रदेश से कुछ साल पहले काम के सिलसिले में इंदौर आया था। पहले गोविंद नगर खारचा में किराए से रहता था। लेकिन बाद में वह यहां से मकान खाली कर न्यू नंदबाग इलाके रहने चले गया। यहां अपनी मां और दो भाइयों के साथ किराए के मकान में रहता था। वह सोनम के भाई की प्लायवुड कंपनी में नौकरी करने लगा था। करीब 6 महीने से सोनम के साथ उसकी करीबी बढ़ रही थी। सोनम की शादी में वह स्टेज पर काफी रोने भी लगा था। इस दौरान परिवार को लगा कि वह कंपनी में काम करने के दौरान सोनम के काफी नजदीक रहा है। इसलिए उसे दुख हुआ है।

राज ने विशाल को सोनम से अफेयर के बारे में बताया था

राज कुशवाह के दोस्त विशाल चौहान भी न्यू नंदबाग इलाके में रहता था। वह चूंकि उप्र के ललितपुर का रहने वाला है इसलिए राज से मिलना-जुलना बढ़ गया। धीरे-धीरे दोनों अच्छे दोस्त बन गए। विशाल रेपिडो चलाता था। वह भी अपने परिवार के साथ ही न्यू नंद बाग इलाके में रहता था। राज ने विशाल को सोनम से अपने प्रेम संबंध के बारे में काफी पहले ही जानकारी दे दी थी।

तीसरा आरोपी आकाश बेरोजगार है

इंदौर से पकड़ाया तीसरा आरोपी आकाश बेरोजगार है। आकाश भी न्यू नंदबाग इलाके में ही रहता है।

चौथा आरोपी बीना के बसाहरी गांव से गिरफ्तार

चौथे आरोपी आनंद कुर्मी (20) को बसाहरी गांव से गिरफ्तार किया गया था। वह कल ही यहां अपने चाचा भगवानदास के घर पहुंचा था। मेघालय पुलिस को इसकी सूचना मिली। जिसके बाद आगासौद, खिमलासा और बीना थाना पुलिस बल के साथ बसाहरी जाकर आरोपी को पकड़ा गया। आनंद का पूरा परिवार सालों पहले इंदौर शिफ्ट हो गया था।

यूपी के गाजीपुर के ढाबे पर सोनम ऐसे हाल में मिली (बाएं), अस्पताल में चेकअप के दौरान सोनम की तस्वीर (दाएं)।

यूपी के गाजीपुर के ढाबे पर सोनम ऐसे हाल में मिली (बाएं), अस्पताल में चेकअप के दौरान सोनम की तस्वीर (दाएं)।

पति राजा को मार देना, 14 लाख रुपए दूंगी

सोनम की शादी तय होने के बाद उसका राज से मिलना भी बढ़ गया था। उसने राज को आश्वस्त किया था कि भले ही राजा से शादी कर रही हूं। लेकिन तुम्हारी प्रेमिका बनकर रहूंगी। लेकिन शादी के बाद सोनम का इरादा बदल गया और वह राजा को मारने के लिए षडयंत्र बनाने लगी।

सोनम ने राज के माध्यम से विशाल और आकाश से बात की। उन्हें कहा कि तुम्हें 14 लाख रुपए दूंगी राजा को मार दो। विशाल और आकाश इस लालच में आ गए। सोनम ने यह भी कहा कि यदि वे दोनों पकड़ में नहीं आए तो उन्हें भी राज की तरह भाई की कंपनी में नौकरी पर लगवा दूंगी।

राज से लगातार लोकेशन शेयर कर रही थी सोनम

जानकारी के मुताबिक, जिस दिन कामाख्या देवी के दर्शन के लिए निकले थे, वहीं से चारों पीछा कर रहे थे। सोनम राज को लगातार लोकेशन भेज रही थी। परिवार का दावा है कि दोनों का शिलॉन्ग जाने का कोई प्लान नहीं था। केवल गुवाहाटी से दर्शन करके लौटना था, लेकिन वे सोनम के कहने पर शिलॉन्ग और चेरापूंजी तक चले गए।

दो दिन पहले सोनम के घर गया था राज

पुलिस के मुताबिक राज पहले सोनम के घर के पास रहता था। करीब डेढ़ साल पहले वहां से घर खाली करके चला गया था। सोनम के पिता देवी सिंह ने सोमवार को मीडिया को बताया कि राज दो दिन पहले हमारे घर आया था, उसने सबसे बातचीत भी की, लेकिन हमें पता नहीं चल पाया कि वह सोनम के साथ था या नहीं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular