इंदौर में मई के दूसरे दिन भी खासी तपिश रही। पहले दिन पारा 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था। दूसरे दिन तापमान में हल्की गिरावट आई, लेकिन काफी गर्मी थी। इस दौरान तापमान 41.4 (+1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट
.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी एक-दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। इस दौरान गर्मी सताएगी। अभी दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री और रात का तापमान 2 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। इन दिनों मौसम ऐसा है कि सुबह 11 बजे से तेज धूप शुरू हो जाती है। इसका असर शाम 4 बजे तक ज्यादा रहता है। इस दौरान गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग हलाकान हो रहे हैं। इस कारण सड़कों पर आवाजाही सामान्य दिनों से कुछ कम है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सकुर्लेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में ओले-बारिश का दौर जारी है। अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इंदौर और आसपास इसका असर नहीं है।
