इंदौर में जैन मुनि आदित्य सागर जी महाराज ससंघ ने अम्बिकापुरी कॉलोनी स्थित चंद्रनाथ जिनालय में मंगल प्रवेश किया। समाज के लोगों ने बैंड-बाजों के साथ उनका स्वागत किया। महिलाओं ने मंगल कलश से मुनि संघ की आगवानी की।
.
मुनि आदित्य सागरजी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज रिश्तों में दूरियां बढ़ने का कारण गलतफहमियां हैं। उन्होंने कहा कि गलती करना गलत नहीं है, लेकिन एक ही गलती को बार-बार दोहराना गलत है।
कार्यक्रम में समाज के प्रमुख लोगों में हंसमुख गांधी, विजेंद्र सोगानी, डॉ. अभिषेक सेठी, देवेंद्र सोगानी और ऋषभ पाटनी मौजूद रहे। अंजनी नगर और अशोक नगर समाज के लोगों ने मुनि संघ को श्रीफल भेंट किया।
इस अवसर पर डॉ. अभिषेक सेठी ने निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। कई लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनि संघ बिहार करते हुए छत्रपति नगर स्थित आदिनाथ जिनालय पहुंचे।