Wednesday, March 12, 2025
Wednesday, March 12, 2025
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में बौद्ध धर्म समाज का विशेष आयोजन: नेहरू नगर में...

इंदौर में बौद्ध धर्म समाज का विशेष आयोजन: नेहरू नगर में फाल्गुन पूर्णिमा पर महापरित्राण पाठ, भिक्षु संघ करेंगे धम्मदेशना – Indore News



नेहरूनगर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वाचनालय में 13 मार्च 2025 को फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्व के सभी जीवों के मंगल और समृद्धि के लिए प्रार्थना करना है।

.

कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश भिक्षु संघ के सचिव डॉक्टर भदंत सुमनवंन्नो महाथैरो, भिक्षु संघ वंश महाथेरो चंद्रपुर और धम्म-शरण थैरो औरंगाबाद सहित अन्य भिक्षु उपस्थित रहेंगे। भिक्षु संघ का LIG चौराहे से वाचनालय तक स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

  • सुबह 10 बजे धम्म ध्वजारोहण होगा।
  • 11 बजे भिक्षु संघ को भोजनदान किया जाएगा।
  • दोपहर 1 बजे भिक्षु संघ का धम्म प्रवचन होगा।
  • शाम 6 बजे सामूहिक भोजनदान का आयोजन है।
  • रात 10 बजे से महापरित्राण पाठ प्रारंभ होगा, जो रात भर चलेगा।

कार्यक्रम के समापन पर डॉक्टर बी आर अंबेडकर युवा समिति, मातोश्री रमाबाई अंबेडकर महिला मंडल और बौद्ध उपासक-उपासिकाओं द्वारा भिक्षु संघ को चीवरदान किया जाएगा। भंते विभुत वंश ने सभी श्रद्धालुओं से श्वेत वस्त्र पहनकर कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है। यह जानकारी संभागीय प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी सुरेश वानखड़े ने दी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular