Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में महिलाओं ने निकाला गणगौर बाना: रणजीत हनुमान मंदिर से...

इंदौर में महिलाओं ने निकाला गणगौर बाना: रणजीत हनुमान मंदिर से महालक्ष्मी मंदिर तक निकली शोभायात्रा, भजनों पर नाचती हुई चली नारी शक्ति – Indore News


इंदौर में विश्व ब्राह्मण समाज संघ की महिला शाखा ने रविवार को परंपरागत गणगौर बाना (शोभायात्रा) निकाला गया। यह बाना रणजीत हनुमान मंदिर परिसर से शुरू हुआ।

.

महिला शाखा की प्रदेश संयोजिका जया तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजकर शामिल हुईं। शोभायात्रा में महिलाएं गणगौर लेकर भजनों पर झूमती हुई चलीं। कार्यक्रम में सुंदर वेशभूषा और सोलह श्रृंगार के लिए पुरस्कार भी दिए गए।

भजनों पर नाचती हुई चलीं महिलाएं

बैंड-बाजों की धुन पर निकली यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए उषा नगर स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर समाप्त हुई। समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र महंत भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समापन समारोह में गणगौर पर्व पर श्रेष्ठ दोहा, छंद, कविता और स्लोगन प्रस्तुत करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अर्पणा जोशी, सावित्री महंत, ज्योति शास्त्री, रश्मि शास्त्री, मोनिका दुबे समेत कई गणमान्य महिलाएं मौजूद रहीं। सभी प्रतिभागी महिलाओं का विशेष सम्मान किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular