Saturday, April 5, 2025
Saturday, April 5, 2025
Homeराज्य-शहरइंदौर में महिला पर पालतू कुत्ते ने किया हमला: कुत्ते के...

इंदौर में महिला पर पालतू कुत्ते ने किया हमला: कुत्ते के काटने से घायल हुई महिला, पुलिस ने किया केस दर्ज – Indore News



अपने साथी के साथ पैदल जा रही महिला पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से महिला घायल हो गई। घटना के बाद महिला थाने पहुंची और कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया।

.

घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के संगम नगर की है। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में रहने वाली प्रीति सोनी नामक महिला ने अज्ञात पालतु कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को अपनी साथी लीलाबाई के साथ जा रही थी। संगम नगर में एक मकान के यहां पहुंचने पर एक व्यक्ति अपने पालतु कुत्ते को घुमा रहा था। इनके आने पर अज्ञात कुत्ता मालिक ने कुत्ते को छु कर दिया। जिसके बाद कुत्ते में प्रीति पर हमला कर दिया और उसके पैर में काट लिया। जिससे उसे खून निकलने लगा। घटना के बाद अज्ञात व्यक्ति कुत्ता लेकर चला गया। इधर, घटना के बाद प्रीति ने थाने पर शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular