Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeराज्य-शहरइंदौर में शादी से पहले युवक ने किया सुसाइड: 15 नवंबर...

इंदौर में शादी से पहले युवक ने किया सुसाइड: 15 नवंबर को प्रेमिका से होने वाली थी मैरिज; कार्ड छप गए थे, घर में चल रही थी तैयारियां – Indore News



अभिषेक परदेशीपुरा इलाके में एक ऑटो पार्टस की दुकान में काम करता था।

इंदौर के सदर बाजार इलाके में रहने वाले 24 साल के युवक ने शनिवार देर रात घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 5 साल से एक युवती से अफेयर चल रहा था। उसी से 7 दिन बाद शादी होने वाली थी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

.

सदर बाजार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अभिषेक पुत्र हरीश नामदेव निवासी जूना रिसाला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। अभिषेक के भाई प्रकाश ने बताया कि, वह रात में चौराहे से आया। इसके बाद कमरे में चला गया। बाद में मां ने दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला। मां को लगा वह सो रहा होगा। इसके बाद उसके मोबाइल पर कॉल किया तो फोन भी नहीं उठाया। फिर कुछ देर बाद कमरे में झांककर देखा तो अभिषेक फंदे पर लटका हुआ था।

शादी के कार्ड छप गए थे, घर में तैयारियां चल रही थी अभिषेक परदेशीपुरा इलाके में एक ऑटो पार्टस की दुकान में काम करता था। उसका शंकर गंज में रहने वाली एक युवती के साथ 5 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों की परिवार की मर्जी से शादी भी तय हुई थी। 15 नवबंर 2024 की शादी की तारीख निकली थी। उसके कार्ड भी छप गए थे। घर में तैयारियां चल रही थी। इसी बीच अभिषेक ने यह कदम उठा लिया।

दिन में भाई के साथ देखी थी मूवी प्रकाश ने बताया कि दिन में दोनों भाई साथ में मूवी देख रहे थे। उस समय वह हंसी खुशी था। रात में दोनों चौराहे तक काम से गए थे। अभिषेक वापस घर आ गया। अभिषेक के पिता की 2017 में एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। परिवार के मुताबिक उसके मोबाइल में कुछ नहीं मिला है। उसकी वॉटसएप चैटिंग भी क्लीयर थी। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

लड़की को नहीं दी जानकारी, परिवार को बताया अभिषेक की खुदकुशी की जानकारी शंकर गंज में रहने वाली लड़की को नहीं दी गई है। उसके परिवार वालों को सुसाइड के बारे में बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की से बाद में पूछताछ करेंगे। उनके बीच किसी तरह की बात तो नहीं हुई थी। फिलहाल रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद परिवार के बयान लिए जाएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular