Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में संत तुकाराम महाराज का बीज महोत्सव: भजन-कीर्तन और गरुड़...

इंदौर में संत तुकाराम महाराज का बीज महोत्सव: भजन-कीर्तन और गरुड़ पक्षी के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पर्व, वारकरी सदस्यों का सम्मान भी किया – Indore News


गरुड़ पर विराजे संत तुकाराम की झांकी निकाली

इंदौर के नेहरू नगर स्थित अमृत धाम द्वार पर रविवार को संत भरतरी खंडागले की स्मृति में संत तुकाराम महाराज का बीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

.

महोत्सव में भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया। हस्तनिर्मित गरुड़ पक्षी को गैस के गुब्बारों से आसमान में उड़ाया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत के माध्यम से संत तुकाराम महाराज को श्रद्धांजलि दी। सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया। उपस्थित संत-विद्वानों ने तुकाराम महाराज के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जुगल बाबा, महंत मां शारदा पीठ, कस्तूरे महाराज, मुदित महाराज उपस्थित रहे। क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत कुंजीर और तेजकुमार सेन विशेष रूप से मौजूद थे। पांडुरंग भजन मंडल के सभी वारकरी संप्रदाय के सदस्यों का सम्मान किया गया। मंडल के श्री राम भीमराव शिंदे और उत्तम राऊत का विशेष सम्मान हुआ। सुनील खंडागले ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजजन

संबोधित करते चंद्रकांत कुंजीर

संबोधित करते चंद्रकांत कुंजीर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular