Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeराज्य-शहरइंदौर में सांई-राम महोत्सव की धूम: प्रभातफेरी में भक्तों ने खेली...

इंदौर में सांई-राम महोत्सव की धूम: प्रभातफेरी में भक्तों ने खेली होली, महिलाओं ने की शहर की समृद्धि की कामना – Indore News



इंदौर में श्री केंद्रीय सांई सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट ने 26 दिवसीय सांई-राम महोत्सव का शुभारंभ किया। छावनी स्थित पारसी मोहल्ले से भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। होलिका दहन के दिन गुरुवार को निकली इस प्रभातफेरी में होली का रंग छाया रहा।

.

भक्तों ने सांई बाबा को गुलाल लगाया और एक-दूसरे के साथ होली का आनंद लिया। प्रभातफेरी में आतिशबाजी और गाजे-बाजे की धूम रही। इस दौरान भक्तों को रामनवमी पर बड़ा गणपति क्षेत्र से निकलने वाली शोभायात्रा का निमंत्रण भी दिया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष गौतम सुरेंद्र पाठक और आयोजक भुरू यादव ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पंडितों की उपस्थिति में महाआरती से हुई। स्थानीय लोगों ने अपने घरों के बाहर पांच दीप और रंगोली सजाकर प्रभातफेरी का स्वागत किया। महिलाओं ने आरती कर शहर की समृद्धि की कामना की।

युवाओं ने प्रभातफेरी में सामाजिक संदेश भी दिए। स्वच्छ इंदौर, जल संरक्षण और बेटी बचाओ जैसे विषयों को उठाया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी शामिल हुईं। वे सांई बाबा के भजनों पर नृत्य करती हुई चल रही थीं। प्रभातफेरी पारसी मोहल्ला, छावनी और मुराई मोहल्ला सहित आसपास के क्षेत्रों में घूमी। कार्यक्रम का समापन रामद्वारा मंदिर में हुआ, जहां प्रसाद का वितरण किया गया।

सामाजिक संगठनों ने किया मंच से स्वागत

आयोजक भुरू यादव ने बताया कि प्रभातफेरी में भजन गायक कपिल कुमावत ने अपने भजनों की प्रस्तुति से पूरे क्षेत्र को सांईमय कर दिया। 3 किलोमीटर की इस प्रभातफेरी के मार्ग में 50 से अधिक मंच से यात्रा की अगवानी विभिन्न सामाजिक संगठनों व समाजसेवियों द्वारा की गई। यात्रा में विधायक संजय शुक्ला, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पार्षद मनीष शर्मा (मामा), दीपू यादव, विनीता पाठक, जगमोहन वर्मा, अंकित यादव, सचिन सिलावट, मोहन पंडित, शैलू सेन, जीतू खरे, अनंत मथुरवाला, जयदेव वर्मा, पंकज यादव (छोटा भुरू), अमित कनोजिया, सौरभ अग्रवाल, सन्नी यादव, शीतल अग्रवाल, चेनसिंह यादव, राकेश यादव, अभिषेक यादव, रवि वर्मा, किशोर दौरकर, समीर जोशी, मोहन पहलवान, नीरज यादव, पूरब कपूर, प्रदीप यादव, पिन्टू यादव, धीरज गोयल, संजय यादव, पंकज यादव, मनीष जायसवाल, ज्ञानेश्वर होल्कर, सुनील हरीश यादव, राकेश सिलावट , सुनील खंडागले, राजेश परमार, गोपाल शर्मा, राहुल चौहान, विनय यादव, राहुल भंडारी, रंजीत यादव, मिथुन यादव, रोहित यादव, रिंकू यादव, शिव यादव, राजू यादव, अर्जुन यादव, दीपक यादव सहित हजारों की संख्या में सांई भक्त व क्षेत्रवासी मौजूद थे।

13 मार्च से 4 अप्रैल तक निकलेगी प्रभातफेरियां

विनीता पाठक ने बताया कि समिति द्वारा 30 वर्षों से निरंतर मां अहिल्या की नगरी में प्रभातफेरी निकालने का क्रम जारी है। प्रतिवर्षानुसार निकलने वाली सांई बाबा की प्रभातफेरी का यह 31 वा वर्ष हैं। 13 मार्च से 4 अप्रैल तक शहर की चारों दिशाओं व अलग-अलग स्थानों से बाबा की प्रभातफेरी निकाली जाएगी। जिसमें रामनवमी पर्व पर अलसुबह निकलने वाली सांई राम की शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। रामनवमी पर्व पर शोभायात्रा निकालने से पूर्व 5 अप्रैल को मनुहार यात्रा निकाली जाएगी एवं 6 अप्रैल को सुबह 5.30 बजे बड़ा गणपति मंदिर से साई राम की भव्य पालकी व शोभायात्रा लाव-लश्कर के साथ बड़ा गणपति मंदिर से छत्रीबाग सांई मंदिर तक निकलेगी। यात्रा में विभिन्न संगठनों द्वारा मंच से अगवानी भी की जाएगी।

आज हवा बंगला क्षेत्र में गूजेंगे सांई बाबा के जयकारे

श्री केंद्रीय सांई सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष गौतम सुरेंद्र पाठक एवं विनीता पाठक ने बताया कि शुक्रवार 14 मार्च को प्रात: 5.30 से 7.30 बजे तक नीम वाले सांई बाबा मंदिर स्थित हवा बंगला से सांई बाबा की प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी आयोजकों ने बताया कि हवा बंगला क्षेत्र में निकलने वाली प्रभातफेरी के लिए तैयारी की जा रही है। रहवासियों द्वारा बाबा की अगवानी में अपने घरों के बाहर पांच दीपक रोशन करने के साथ ही रंगोली भी बनाई जाएगी। रहवासियों द्वारा बाबा की पालकी पर फूलों की वर्षा भी होगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular