Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeराज्य-शहरइंदौर में सोने में ₹575 की गिरावट, चांदी स्थिर: खोपरा-नारियल में...

इंदौर में सोने में ₹575 की गिरावट, चांदी स्थिर: खोपरा-नारियल में संकट, तुवर कमजोर, सूखे मेवे-केसर हुए महंगे – Indore News


इंदौर सराफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना केडबरी 575 रुपए टूटकर 95,825 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 97,600 रुपए प्रति किलो पर स्थिर रही।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1.06 फीसदी गिरकर 3,278 डॉलर प्रति औंस

.

वहीं, इंदौर में 22 कैरेट सोना 89,200 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि उज्जैन में सोना केडबरी 95,900 और रवा 95,800 रुपए रहा। चांदी पाट उज्जैन में 97,900 रुपए प्रति किलो रही।

सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

नारियल व खोपरा संकट गहराया, राखी पर दाम छू सकते हैं नई ऊंचाई

दक्षिण भारत के प्रमुख उत्पादक राज्य कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में खराब मौसम व असमय वर्षा के चलते नारियल और खोपरा की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते देश भर में खोपरा की 30-35% तक की कमी देखी जा रही है।

इंदौर में गुरुवार को खोपरा गोला बाक्स में 235-270, कट्टे में 220-225 रुपए प्रति किलो बोला गया। वहीं खोपरा बूरा 4000 से 6000 रुपए प्रति 15 किलो में बिका।व्यापारियों का अनुमान है कि राखी के समय तक नारियल और खोपरा के दाम रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकते हैं। पिछले 15 दिनों में ही खोपरा में 30-35 रुपए प्रति किलो और नारियल में 200-300 रुपए प्रति बोरी की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है।

शकर कोटा घोषित, कीमतों में स्थिरता बनी रहने के आसार

केंद्र सरकार द्वारा जून 2025 के लिए 23 लाख मीट्रिक टन शकर कोटा घोषित किए जाने के बाद शकर की मांग में हलचल देखी गई। हालांकि बारिश की संभावना को देखते हुए बाजार में तेजी की संभावना सीमित मानी जा रही है।शकर का भाव 4140 से 4170 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रहा।

सूखे मेवे व मसाले महंगे, विशेषकर अंजीर, केसर, बड़ी इलायची।

सूखे मेवे व मसाले महंगे, विशेषकर अंजीर, केसर, बड़ी इलायची।

मसाले व सूखे मेवे की थोक मंडी रिपोर्ट (रुपए प्रति किलो या यूनिट)

  • कालीमिर्च: 711-775
  • हल्दी (निजामाबाद): 170-210 | सांगली: 260-265
  • जीरा बेस्ट: 285-315
  • लौंग: 780-840 | दालचीनी: 255-265
  • जायफल: 700-775 | बड़ी इलायची: 1550-2050
  • सौंठ: 280-340 | हींग पाउडर: 875-925
  • हरी इलायची (एक्स्ट्रा बेस्ट): 3350

सूखे मेवे

  • काजू W-240: 950-960 | W-320: 830-860
  • बादाम (अमेरिकन): 795-830
  • मखाना बेस्ट: 1475-1675
  • पिस्ता पिशोरी: 2475-2575
  • अखरोट गिरी बेस्ट: 1050-1250
  • किशमिश बेस्ट: 450-550
  • अंजीर बेस्ट: 1275-1575

दलहन में गिरावट का दौर जारी, तुवर में ₹100 की कमजोरी

इंदौर दलहन मंडी में मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने और मंडियों में आवक बढ़ने से तुवर में ₹100 प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई।

तुवर दाल के भाव

  • मीडियम: ₹8800-9000
  • बेस्ट: ₹9300-9400
  • ब्रांडेड (व्हाइट रोज): ₹10800

कंटेनर में काबुली चना

  • 42/44: ₹11100 | 44/46: ₹10800 | 58/60: ₹8300
बारिश और खरीदी नीति ने चावल बाजार को प्रभावित किया।

बारिश और खरीदी नीति ने चावल बाजार को प्रभावित किया।

दलहन और दालों के थोक भाव (रुपए प्रति क्विंटल):

  • चना कांटा: ₹6000 | डंकी चना: ₹5100-5300
  • मसूर दाल: ₹7750-8050
  • मूंग दाल बेस्ट: ₹9000-9200
  • उड़द दाल बेस्ट: ₹7600-7800
  • काबुली चना (रशियन): ₹5600-5800
23 लाख मीट्रिक टन शकर कोटा घोषित किए जाने के बाद शकर की मांग में हलचल देखी गई।

23 लाख मीट्रिक टन शकर कोटा घोषित किए जाने के बाद शकर की मांग में हलचल देखी गई।

पूजन सामग्री और अन्य प्रमुख भाव:

  • नारियल (120 भरती): ₹2500-2600 | (250 भरती): ₹3400-3500
  • देशी कपूर: ₹700-710
  • पूजा बादाम: ₹115-230
  • पूजा सुपारी: ₹425-450
  • सिंदूर (25 किलो): ₹7450
  • केसर: ₹165-193 प्रति ग्राम



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular