Sunday, March 16, 2025
Sunday, March 16, 2025
Homeमध्य प्रदेशइंदौर सराफा में सोना 87 और चांदी 97 हजार पर: शादियों...

इंदौर सराफा में सोना 87 और चांदी 97 हजार पर: शादियों के मुहूर्त खत्म होने से कीमती धातुओं में मामूली गिरावट; जाने अन्य बाजार भाव – Indore News


इंदौर में शनिवार को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई। सोना केडबरी 87,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी चौरसा 97,450 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

.

व्यापारियों के अनुसार, शादी के मुहूर्त समाप्त होने से कीमतों में कमी आई है। इस महीने कोई वैवाहिक मुहूर्त नहीं बचा है। अगला मुहूर्त 16 अप्रैल को है। तब तक कीमतें स्थिर रहने की संभावना है।

फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष पावेल ने कहा है कि वे अभी अल्पविराम की स्थिति में हैं। राष्ट्रपति ट्रंप की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही ब्याज दरों में बदलाव पर विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप की टैरिफ नीति से महंगाई बढ़ेगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना वायदा 2,910 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। चांदी 32.46 डॉलर प्रति औंस पर है।

इंदौर में सोना आरटीजीएस 87,800 और सोना (91.60) 80,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी आरटीजीएस और टंच 97,600 रुपए प्रति किलो रही। चांदी सिक्का 1,075 रुपए प्रति नग बिका।

उज्जैन में सोना केडबरी 87,900 और सोना रवा 87,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी पाट 97,700 और चांदी टंच 97,600 रुपए प्रति किलो रही। चांदी सिक्का 1,000 रुपए प्रति नग बिका।

शुल्क मुक्त मटर आयात की बीएल की तारिख बढ़ने से चने में मंदी

पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात की अवधि 28 फरवरी को समाप्त हो गई थी। केंद्र सरकार द्वारा 28 फरवरी तक बीएल (बिल ऑफ लैंडिग, जहाज पर लदान की तारिख) के माल को ही 31 मई 2025 तक आने की अनुमति दे दी है, जबकि पूर्व में जारी की गई अधिसूचना में साफतौर पर कहा गया था कि 28 फरवरी बीएल की अंतिम तारिख होगी।

व्यापारियों का कहना है कि किसी भी देश से जहाज भारतीय पोर्ट तक पहुंचने में ज्यादा से ज्यादा 30 दिन लगते है लेकिन सरकार द्वारा 90 दिन की समय-सीमा दिए जाने से व्यापारी असमंजस में है। कई व्यापारियों का कहना है कि सरकार ने कई बड़े आयातकों के दबाव में उक्त निर्णय लिया है। इधर, सरकार के उक्त निर्णय से चने में लेवाली बेहद सुस्त देखने को मिली है जबकि बिकावली का दबाव बढ़ने से भाव में गिरावट रही।

चना कांटा 50 रुपए घटकर 5700-5850 विशाल 5000-5550 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। भारत सरकार ने मसूर पर कुल 11 परसेंट आयात शुल्क लगाया है। (5 परसेंट बीसीडी प्लस 5 परसेंट एआईडीसी प्लस 1 फीसदी एसडब्ल्यूएस) इसे ध्यान में रखते हुए मसूर आयात में कुछ कमी आ सकती है, शनिवार को मसूर के दामों में भी तेजी रही। मसूर बढ़कर 6200 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई।

व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल नई मसूर को ध्यान में रखते हुए बड़ी तेजी की स्थिति नजर नहीं आ रही है। मसूर में आई तेजी के कारण मसूर दाल में भी मिलर्स द्वारा 100 रुपए बढ़ा दिए। वहीं, उड़द दाल में उपभोक्ता पूछताछ अच्छी रहने और आवक में भारी कमी के कारण भाव मजबूती पर टिके हुए है। कंटेनर में डॉलर चना 42/44 10750, 44/46 10500, 50/52 9500, 58/60 8400 60/62 8300 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

छावनी दलहन- चना कांटा नया 5700-5850 डंकी चना 5000-5100 नया विशाल 5000-5550 मसूर नई 6100-6125 तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7100-7200 महाराष्ट्र लाल 7000-7200 कर्नाटक 7200-7300 नई निमाड़ी 6500-6900 मूंग 8100-8200 एवरेज 7000-7500 मूंग बोल्ड बारिश 8000-8400 उड़द बेस्ट 8000-8200 उड़द मीडियम 6000-7500 हलका 3000-5000 रुपए प्रति क्विटंल रहे।

दालों के दाम- चना दाल 7600-7700 मीडियम 7800-7900 बेस्ट 8000-8100 मसूर दाल 7450-7550 बेस्ट 7650-7750 मूंग दाल 9400-9500 बेस्ट 9600-9700 मूंग मोगर 10000-10100 बेस्ट 10200-10400 तुवर दाल 8500-8600 मीडियम 9700-9800 बेस्ट 10600-10700 ए. बेस्ट 11600-11700 ब्रांडेड व्हाइटरोज तुवर दाल नई 12000 उड़द दाल 9000-9200 बेस्ट 9300-9600 उड़द मोगर 10300-10400 बेस्ट 10600-10700 रु. प्रति क्विंटल।

इंदौर चावल भाव- बासमती (921) 10500-11500, तिबार 9000-10000, बासमती दुबार पोनिया 8000-8500, मिनी दुबार 7000-7500, मोगरा 4500-6500, बासमती सेला 6500-9000 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7000, दुबराज 4000-4500, परमल 3400-3500, हंसा सेला 3500-3700, हंसा सफेद 2900-3100, पोहा 4500-5100 रु. क्विंटल।

सुस्त ग्राहकी और विदेशों में कमजोरी से सोयाबीन तेल के भाव आंशिक टूटे खाद्य तेल में ग्राहकी कुछ सुस्त देखी गई। विदेशों में भी खाद्य तेल में कुछ कमजोरी आने से इंदौर में सोयाबीन तेल मामूली टूट गया। सोया तेल इंदौर घटकर 1305-1310 रुपए प्रति दस किलो रह गया। अब होली तक बाजार में सीमित कारोबार रहने की संभावना है ऐसे में खाद्य तेलों की कीमतों में कोई बड़ी तेजी की उम्मीद कम है। स्थानीय सरसों की फसल की आवक बढ़ने लगी है। बंदरगाहों पर आपूर्ति बढ़ने और मलेशिया में पाम तेल का उत्पादन बढ़ने से बड़ी और टिकाऊ तेजी पर लगाम लगेगी। खाद्य तेल की कीमतें पहले ही उच्च स्तर से 5-6 रुपए प्रति किलो तक गिर चुकी हैं, इसलिए किसी भी अस्थायी रिकवरी में स्टॉक खाली करने का अवसर समझें। केएलसी और क्रूड तेल के भाव में उठाव के कारण सीबॉट सोया तेल के दाम मजबूत बोले गए। सीबॉट में उठा-पटक के कारण अर्जेंटीना सोया तेल एफओबी के भाव में मिलाजुला असर और कोई बड़ा फेरबदल नहीं आया। सोयाबीन 4050, सरसों निमाड़ी (बारीक) 5700-5800 रायडा 5500-5600 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

लूज तेल- मूंगफली तेल इंदौर 1410-1420 मुंबई मूंगफली तेल 1430 इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1300-1305 इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1240-1245 इंदौर पाम 1425 मुंबई सोया रिफाइंड 1320 मुंबई पाम तेल 1365 राजकोट तेलिया 2205 गुजरात लूज 1360-1365 कपास्या तेल इंदौर 1285 रुपए प्रति दस किलो।

प्लांट सोयाबीन भाव- इंदौर: अवि उज्जैन 4175 बेतूल ऑयल सतना 4200 बेतूल ऑयल 4225 धानुका सोया नीमच 4200, धीरेंद्र सोया नीमच 4220, दिव्य ज्योति 4100 गुजरात अंबुजा, मंदसौर 4180 हरिओम रिफाइनरी अमृत मंदसौर 4200, केएन एग्री इटारसी 4120, केपी साल्वेक्स निवाड़ी 4125, खंडवा ऑयल 4150, मित्तल सोया देवास 4175, एमएस साल्वेंक्स नीमच 4150, नीमच प्रोटीन 4200 पतंजलि फूड 4100, प्रकाश पीथमपुर 4170 प्रेस्ट्रीज ग्रुप देवास 4150, रामा फास्फेट, धरमपुरी 4200, राम जानकी एग्रीट्रेड, देवास 4150, आरएच सॉल्वेक्स सिवनी 4200, सांवरिया इटारसी 4150, सोनिका बायोकेम, मंडीदीप 4200, सालासर हरदा 4200 सूर्या फूड मंदसौर 4180 वर्धमान सॉल्वेंट अंबिका, कालापीपल 4150 विप्पी सोया देवास 4140 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। कपास्या खली- (60 किलो भरती) इंदौर 1875 देवास 1875 उज्जैन 1875 खंडवा 1850, बुरहानपुर 1850, अकोला 2700 रुपए।

सौंठ का भविष्य निर्यात पर निर्भर शकर की कीमतों में मंदी गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और आगामी समय में तापमान काफी ऊंचा रहने की संभावना है। इससे घरेलू प्रभाग में सौंठ की मांग एवं खपत में कमी आ सकती है। केरल में सौंठ के नए माल की आवक सामान्य स्तर से कुछ कम है। मगर कर्नाटक में आपूर्ति की स्थिति काफी अच्छी बताई जा रही है। कर्नाटक से कई प्रमुख राज्यों में अदरक की आवक भी हो अच्छी हो रही है। मध्यप्रदेश की मंडियों में भी अदरक की आवक खूब है, जिससे अदरक की कीमतों में काफी कुछ टूट चुकी है। प्रदेश की कई मंडियों में अदरक के दाम 40-70 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। सर्दी का मौसम समाप्त होने वाला है। आमतौर पर जाड़े के दिनों में अदरक एवं सौंठ की खपत बढ़ जाती है। केरल की बेंचमार्क कोच्चि मंडी में सीमित मात्रा में सौंठ की आवक होने के बावजूद मांग एवं उठाव सुस्त रहने से कीमतों पर दबाव पड़ने लगा है। उत्तरी भारत के प्रमुख खपत केंद्रों में भी कीमत नरम पड़ने की संभावना है। बाजार के रुख को भांपते हुए उत्पादकों एवं स्टॉकिस्टों ने अपने माल की बिक्री बढ़ानी शुरू कर दी है। इंदौर में भी सौंठ की नई आवक जल्द देखने को मिल सकती है। इंदौर में सौंठ 270 से 325 रुपए प्रति किलो तक बोली जा रही है। इन दामों में और मंदी की उम्मीद की जा रही है।

शकर में लेवाली कुछ कमजोर होने के साथ ही मिलों द्वारा बिक्री टेंडर में भी कटौती किए जाने से हाजिर बाजारों में भी शकर की कीमतों में नरमी रही। शनिवार को शकर नीचे में घटकर 4180 ऊपर में 4230 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। खोपरा बूरे में ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिलने से भाव में नरमी जारी रही।

शकर- शकर 4180-4190 बेस्ट क्वालिटी 4200-4230, गुड़ भेली 3500-3600, कटोरा 3700-3800, लड्डु 4100-4200, बर्फी 5500, गिलास 4600-5000 रुपए क्विंटल।

नारियल- नारियल 120 भरती 2450-2500, 160 भरती 2850-2900, 200 भरती 3150-3200, 250 भरती 3250-3300 रुपए प्रति बोरी। खोपरा गोला बाक्स में 165-205, कट्टे में 155-160 रुपए प्रति किलो बोला गया। खोपरा बूरा 3600-5700 रुपए प्रति (15 किलो)।

मसाले- कालीमिर्च 675 से 680, मिनिमटर 695 से 725, मटरदाना 750 से 775, हल्दी निजामाबाद 150 से 200, हल्दी सांगली 250 से 255, जीरा 245 से 255, मीडियम 260 से 275, बेस्ट 290 से 300, सौंफ मोटी 100 से 125, बेस्ट 240 से 285, एक्सट्रा बेस्ट 310 से 350, बारीक 280 से 325, लौंग चालू 770 से 780 बेस्ट 810 से 820, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 265, जायफल 750 से 775, बेस्ट 800 से 820, जावत्री 1675 से 1775, बेस्ट 1875 से 1900, बड़ी इलायची 1850 से 1950, बेस्ट 2050 से 2250, पत्थरफूल 350 से 425, बेस्ट 470 से 475, बाद्यान फूल 415 से 440, बेस्ट 525, शाहजीरा खर 375 से 390, ग्रीन 875 से 885, तेजपान 480 से 500, नागकेसर 925, सौंठ 270 से 325, धोली मूसली 2175 से 2200, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 2900 से 3000, मीडियम 3150 से 3300, बेस्ट 3400 से 3400, एक्सट्रा बेस्ट 3500 रुपए।

सूखे मेवे- काजू डब्ल्यू 240 नंबर 950, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 825 से 860, काजू एस डब्ल्यू 300- 800 से 815, काजू जेएच 850 से 870, टुकड़ी 800 से 840, बादाम इंडिपेंडेट 740 से 750, बेस्ट 760 से 770 अमेरिकन 795-815, मोटादाना 875 से 910, तरबूज मगज 490 से 520, खसखस चालू 850 से 1050, बेस्ट 1100 से 1150, दिल्ली टर्की खसखस 1200 से 1225 खारक 85 से 95, मीडियम 115 से 165, बेस्ट 185 से 275, किशमिश कंधारी 320 से 350, बेस्ट 450 से 550, इंडियन 205 से 210, बेस्ट 220 से 230, चारोली 1900 से 1950, मुनक्का 350 से 550, बेस्ट 850 से 925, अंजीर 950 से 975, बेस्ट 1150 से 1450, मखाना 1175 से 1170 बेस्ट 1650 से 1675, पिस्ता ईरानी 1400-1450 मीडियम 1450-1500 बेस्ट 1525-1550, कंधारी मोटा 2150-2250 पिस्ता पिशोरी 2475-2600 नमकीन पिस्ता 850 से 900, अखरोट 475 से 550, बेस्ट 600 से 625, अखरोट गिरी 675 से 875 बेस्ट 1050 से 1250, जर्दालू 350 से 450, बेस्ट 550 केसर 165 से 175 बेस्ट 190 से 193 रुपए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular