Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeउत्तर प्रदेशइटावा में जलभराव को लेकर लोगों में आक्रोश: लोगों ने किया...

इटावा में जलभराव को लेकर लोगों में आक्रोश: लोगों ने किया सड़क जाम, पालिका ने अस्थाई नाले की खुदाई शुरू की – Etawah News


उवैस चौधरी | इटावा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटावा में जलभराव को लेकर लोगों में आक्रोश।

इटावा में शहर के भरथना चौराहा स्थित गणेश कॉलोनी में लंबे समय से जारी जलभराव की समस्या ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। सुबह की बारिश के बाद पानी ने घरों और प्लॉटों को तालाब में तब्दील कर दिया। नाराज कॉलोनीवासियों ने इटावा–भरथना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बारिश में जलजमाव, लोगों में आक्रोश

क्षेत्रवासी महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। हर बारिश के बाद यहां के हालात बदतर हो जाते हैं। लोगों की शिकायतों पर वर्षों से कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। इस बार मंडी के पास बन रहे नए नाले की निकासी भी इसी ओर मोड़ दी गई है, जिससे पानी और अधिक भर रहा है।

जाम और विरोध प्रदर्शन के बाद हरकत में आया प्रशासन

थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग स्थायी समाधान की मांग पर अड़े रहे। हालात बिगड़ते देख नगर पालिका परिषद इटावा के अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी खुद मौके पर पहुंचे और तत्काल जेसीबी मंगवाकर अस्थाई तौर पर नाले की खुदाई शुरू करवाई।

अधिकारियों ने दिए स्थायी समाधान के संकेत

अधिशासी अधिकारी त्रिपाठी ने बताया कि जलभराव की गंभीरता को देखते हुए तत्काल राहत के लिए अस्थाई खुदाई कराई जा रही है। जल्द ही गणेश कॉलोनी में स्थायी नाले का निर्माण भी शुरू कराया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने चेताया कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो अगला विरोध प्रदर्शन और उग्र रूप ले सकता है। फिलहाल पानी की निकासी के बाद जनजीवन सामान्य हो सका है, लेकिन बारिश के अगले दौर से पहले स्थायी समाधान की उम्मीद सबके मन में है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular