Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeदेशइनेलो-बसपा ने नाबालिग से रेप के आरोपी को उम्मीदवार बनाया: हरियाणा...

इनेलो-बसपा ने नाबालिग से रेप के आरोपी को उम्मीदवार बनाया: हरियाणा में 7 उम्मीदवारों की घोषणा; अभय चौटाला का बेटा, नफे राठी की पत्नी भी शामिल – Karnal News


हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में इनेलो-बसपा गठबंधन ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 7 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

.

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नाम तैयब हुसैन भीमसीका का है। उन्हें हथीन से उम्मीदवार बनाया गया है। तैयब हुसैन पर 2016 में नाबालिग ने रेप का केस दर्ज कराया था। यह केस अभी भी तैयब पर चल रहा है। तैयब ने 2014 और 2019 में बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था।

वहीं इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की पत्नी शीला राठी को बहादुरगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। कुछ महीने पहले नफे सिंह राठी की बीच रास्ते में कार में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन चौटाला को रानियां से उम्मीदवार बनाया गया है। 2019 के चुनाव में यहां से उनके दादा रणजीत सिंह चौटाला निर्दलीय विधायक बने थे। अर्जुन ने 2019 में कुरूक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए। यहां से रणजीत चौटाला भी लड़े तो चौटाला परिवार आमने-सामने होगा।

रणजीत चौटाला ने पहले निर्दलीय लड़ा लेकिन अब वे भाजपा में शामिल हो चुके हैं। हालांकि वे लगातार रानियां सीट से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।

कलायत से इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा को टिकट दिया गया है। वह पहले भी 3 बार विधायक रह चुके हैं। कुछ समय पहले वह भाजपा में गए थे लेकिन फिर वापस लौट आए।

हिसार की नारनौंद सीट से उमेद लोहान को उम्मीदवार बनाया गया है। चौटाला परिवार में फूट के बाद लोहान दुष्यंत चौटाला के साथ JJP के साथ चले गए थे। हालांकि जजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 2019 में उन्हें पार्टी से निकाल दिया।

शेर सिंह बड़शामी को लाडवा से उम्मीदवार बनाया है। वे यहां से पहले भी विधायक रह चुके हैं और JBT भर्ती घोटाले में पूर्व सीएम ओपी चौटाला के साथ जेल काट चुके हैं।

मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन को कालांवाली (SC) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वह सरकारी टीचर रहे हैं। उन्होंने नौकरी छोड़कर राजनीति में एंट्री की है।

इससे पहले, इनेलो-बसपा गठबंधन की पहली लिस्ट में 4 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है।

हथीन उम्मीदवार तैयब पर आरोप- अगवा कर ऑफिस में रेप किया
तैयब हुसैन भीमसीका पर 2016 में नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि तैयब ने अगवा कर दिल्ली में अपने ऑफिस में उसके साथ रेप किया। लड़की के भाई ने कहा कि उनके चाचा ने तैयब के साथ मिलकर उनकी जमीन बेच दी।

उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। इस मामले के बाद उनके परिवार की बेहद बदनामी हुई। वह मामले को हाईकोर्ट तक ले गए। हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए थे कि तैयब का डीएनए सैंपल ले ताकि उसका मिलान हो सके। हालांकि, तैयब हुसैन ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को झूठा करार दिया था। फिलहाल ये मामला कोर्ट में चल रहा है।

इसके बाद 2014 में तैयब हुसैन का महिला के साथ एक अश्लील ऑडियो वायरल हुआ था। बातचीत में वह दलित लड़की के बारे में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर रहा है। इसमें वह ये भी बता रहा है कि किस तरह उसने लड़की का यौन शोषण किया।

इनेलो-बसपा 7 उम्मीदवारों के बारे में जानिए…

इनेलो-बसपा गठबंधन की तरफ से पहली लिस्ट 27 अगस्त को जारी की गई थी

पहली लिस्ट के उम्मीदवारों के बारे में पढ़ें…

हरियाणा में इनेलो-बसपा उम्मीदवारों की घोषणा:पहली लिस्ट में 4 कैंडिडेट; 2 दिन पहले JJP छोड़कर आए नेता को टिकट

हरियाणा में इनेलो-बसपा गठबंधन ने मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा कर दी। इस लिस्ट में 4 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इसमें यमुनानगर जिला की जगाधरी सीट से दर्शन लाल खेड़ा, करनाल जिला की असंध सीट से गोपाल सिंह राणा, अंबाला जिला की नारायणगढ़ सीट से हरबिलास सिंह और महेंद्रगढ़ जिला की अटेली सीट से ठाकुर अत्तर लाल को मैदान में उतारा है (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular