नसीम बोलीं- रमजान के पाक महीने में पति इरफान की रिहाई के लिए दुआ पढ़ रहे हैं।
पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कुछ कम होती जा रही हैं। कानपुर के जाजमऊ में महिला का घर फूंकने के बाद इरफान पर दर्ज हुए 8 मुकदमों में से उन्हें 6 मामलों में जमानत मिली चुकी है। इस पर उनकी पत्नी व सीसामऊ सीट से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने खुशी जत
.
उन्होंने कहा- रमजान के पाक महीने में दुआ कबूल हो रही है। इरफान के साथ मुकदमों में फंसे सभी लोगों के लिए दुआ पढ़ी जा रही है। मस्जिदों में भी दुआ कराई जा रही है।
जनता ने दिया इंसाफ, अदालत का इंतजार विधायक नसीम सोलंकी ने कहा- जनता की अदालत में इंसाफ मिल चुका है। बस अब कोर्ट से इंसाफ मिलना बाकी है। फर्जी आधार कार्ड से यात्रा करने के मामले में हाईकोर्ट में जमानत अर्जी डाली गई है। इस केस में सुनवाई के बाद गैंगस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमे पर जमानत के लिए अर्जी डाली जाएगी।
महाराजगंज जेल मिलने जाएंगी नसीम ने कहा- उम्मीद करते हैं कि जल्द इंसाफ मिलेगा और इरफान सोलंकी अपने परिवार और सीसामऊ की जनता के बीच होंगे। होली बाद इरफान से मिलने महाराजगंज जेल जाऊंगी। जेल में रमजान के पाक महीने में वो रोजा रख रहे हैं।
इरफान सोलंकी पर दर्ज मामलों में मिली जमानत
1. जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी में महिला का घर फूंकने के मामले में विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ जाजमऊ थाने में गंभीर धाराओं में 7 नवंबर-22 को FIR हुई थी। 2. जाजमऊ थाने में 6 दिसंबर को अनवरगंज फूलवाली गली निवासी अकील अहमद खान ने गुंडा टैक्स मांगने का आरोप लगाकर जाजमऊ थाने में FIR कराई थी। 3. जाजमऊ थाने में कंघी मोहाल निवासी मोहम्मद नसीम आरिफ ने आरोप लगाया कि विधायक और उनके गुंडों ने बलपूर्वक वादी के प्लॉट पर कब्जा कर लिया। केस सही पाए जाने पर दर्ज हुआ। 4. बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के पकड़े जाने के बाद विधायक का नाम भी इस FIR में दर्ज किया गया है। 5. इरफान के खिलाफ ग्वालटोली थाने में पुलिस से अभद्रता करने के एक साल पुराने मामले दर्ज हुई है। ग्वालटोली थाना प्रभारी की तहरीर पर इरफान सोलंकी और उनके समर्थकों के खिलाफ धारा-147, 188, 269, 270, 332, 353, 504 के तहत FIR दर्ज हुई है। 6. इरफान के खिलाफ दुर्गा विहार जाजमऊ निवासी विमल कुमार ने जाजमऊ थाने में FIR दर्ज कराई है। विमल का आरोप है कि इरफान सोलंकी के साथ ही बिल्डर हाजी वसी, शाहिद लारी, कमर आलम के साथ उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया था। इरफान के साथ ही इन सभी आरोपियों के खिलाफ जाजमऊ थाने में धारा-386, 419, 420, 427, 504 और 3/4 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 के तहत FIR दर्ज की गई है।
इन मुकदमों में अभी नहीं मिली जमानत 1. फर्जी आधार कार्ड के सहारे इरफान ने फरारी के दौरान दिल्ली से मुंबई तक अशरफ अली बनकर हवाई यात्रा की थी। इस मामले में इरफान सोलंकी के खिलाफ ग्वालटोली थाने में गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई। करंट स्टेटस- हाईकोर्ट में जमानत की अपील।
2. जाजमऊ थाने में इरफान समेत पांच के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी FIR दर्ज की गई है। इरफान सोलंकी के साथ ही उनके भाई रिजवान सोलंकी, हिस्ट्रीशीटर इसराइल आटे वाला, मोहम्मद शरीफ और सपा नेत्री नूरी शौकत के पिता शौकत अली पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।