नोएडा प्राधिकरण में ऑनलाइन बोर्ड बैठक करते मुख्य सचिव मनोज सिंह।
नोएडा को इलेक्ट्रानिक मेन्यूफेक्चरिंग हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए उप्र सरकार की इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण नीति-2020 (प्रथम संशोधन-2022) को प्राथमिकता दी गई। यहां सेक्टर-164 इन कंपनियों के लिए 6 भूखंडों को रिजर्व किया गया। इन छह भूखंड पर
.
10 हजार को मिलेगा रोजगार
इससे नोएडा में रोजगार बढेगा। कयास लगाए जा रहे है इस हब से करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। करीब एक हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश मिलेगा। प्राधिकरण ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप वन ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ये बेहद जरुरी है। वर्तमान में स्मार्ट फोन, टेलीविजन, घरेलू उपकरण , सेमिकंडक्टर जैसे इलेक्ट्रानिक्स क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने की डिमांड बढ़ रही है।
ऐसे में ये जल्द ही योजना निकालकर यहां इलेक्ट्रानिक्स मेन्यूफेक्चरिंग यूनिट शुरू की जाएंगी। ये सेक्टर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास है। साथ यमुना और नोएडा दोनों एक्सप्रेस वे कनेक्ट है। ऐसे में कार्गो में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा इसी सेक्टर के पास में रिहाइशी सेक्टर भी बसाए जा रहे है। ताकि इन कंपनियों में काम करने वाले लोग यहां निवास कर सके।
ये होंगे सेक्टर-164 में भूखंड
भूखंड संख्या | क्षेत्रफल (वर्गमीटर) |
14 | 8000 |
14ए | 5000 |
14बी | 5000 |
15ए | 7900 |
15बी | 7800 |
15सी | 7800 |