Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeमध्य प्रदेशईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: छतरपुर में कार्यकर्ताओं...

ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: छतरपुर में कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर कलेक्टर को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय में बैरिकेड तोड़कर प्रवेश किया।

.

कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई रैली में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है।

दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने कहा कि यह प्रदर्शन राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया।

महराजपुर के पूर्व विधायक नीरज दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाना चाहती है। उन्होंने ईडी की कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही कहा कि लोकसभा में जनता की मांगों को सरकार को पूरा करना चाहिए।

दो तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular