Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeराज्य-शहरईडी की चार्जशीट के खिलाफ जबलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट...

ईडी की चार्जशीट के खिलाफ जबलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट घेरा; कई कार्यकर्ता गिरफ्तार; चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नाम शामिल – Jabalpur News


जबलपुर में विधायक लखन घनघोरिया और नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टरेट का घेराव किया।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार और ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (AJL) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मंगलवार को पहली चार्जशीट दाखिल कर दी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम शामिल हैं। इसके व

.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबलपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया घेराव।

ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट कार्यालय में धारा 144 लागू होने के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गेट कूदकर परिसर तक पहुंच गए, जहां मुश्किल से पुलिस ने उन पर काबू पाया और गिरफ्तारी की। आज के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी नजर आई। नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं कुछ लोग दूसरे गेट से कलेक्ट्रेट के अंदर घुसकर विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

कलेक्ट्रेट का गेट कूदकर अंदर जाने की कोशिश करते हुए कार्यकर्ता।

कलेक्ट्रेट का गेट कूदकर अंदर जाने की कोशिश करते हुए कार्यकर्ता।

नगर अध्यक्ष बोले- सिर्फ विपक्ष ही ईडी के घेरे में

नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि 11 साल में सिर्फ विपक्ष के नेता ही ईडी की कार्रवाई के घेरे में आ रहे हैं। इन्होंने कभी भी अपनी पार्टी के नेताओं की जांच नहीं करवाई है। इससे साफ तौर पर यह प्रतीत हो रहा है कि ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग सरकार द्वारा किया जा रहा है और वह विपक्ष को दबाना चाहती है। मगर आज भारत के कोने-कोने में कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर भाजपा का विरोध कर रहा है।

विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

24 से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार

करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। ओमती थाना प्रभारी का कहना था कि धारा 144 लागू होने के बाद भी ये लोग परिसर के भीतर तक घुस गए थे, जो कि गलत था, लिहाजा इन सभी को गिरफ्तार किया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular