उज्जैन में नए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। दोनों अधिकारियों ने सबसे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का पूजन किया और आशीर्वाद लिया।
.
राज्य शासन ने रविवार को विदिशा के कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को उज्जैन का नया कलेक्टर नियुक्त किया था। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को सिंहस्थ मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक और एडीएम प्रथम कौशिक ने दोनों अधिकारियों को दुपट्टा ओढ़ाकर प्रसाद भेंट किया।
आशीष सिंह ने श्री चिंतामन गणेश मंदिर, श्री कालभैरव मंदिर और श्री हरसिद्धि माता मंदिर के भी दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने सिंहस्थ मेला कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। सिंहस्थ मेला अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद आशीष सिंह ने संभागायुक्त संजय गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों के साथ सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
उज्जैन के नए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने पदभार संभाला।
मेला अधिकारी सिंह ने कहा कि सिंहस्थ महापर्व 2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के माध्यम से उज्जैन और मध्यप्रदेश का नाम विश्व स्तर पर स्थापित करने की जिम्मेदारी है।

सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने बाबा महाकाल के किए दर्शन।

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को सिंहस्थ मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई।