Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeमध्य प्रदेशउज्जैन पुलिस ने किया दो हत्याओं का खुलासा: महिला की हत्या...

उज्जैन पुलिस ने किया दो हत्याओं का खुलासा: महिला की हत्या कर फरार हुआ बेटा, मामूली विवाद में नाबालिग ने की अधेड़ की हत्या – Ujjain News



उज्जैन में पुलिस ने गुरुवार को दो हत्याओं का खुलासा किया है। पहला मामला उन्हेल क्षेत्र में मिली महिला की लाश का है। इसमें मुख्य आरोपी महिला का पुत्र निकला। जिसने पारिवारिक विवाद में अपनी ही मां की हत्या कर दी थी।

.

दूसरा मामला आगर रोड पर अधेड़ की हत्या का है। यहां मामूली विवाद में नाबालिग ने दो दोस्तों के साथ मिलकर अधेड़ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। दोनों मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो फरार बताए जा रहे हैं।

वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करती थी मां, कुल्हाड़ी से की हत्या एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 27 मई को ग्राम नवादा के श्मशान घाट के पास कुएं में एक महिला की सड़ी हुई लाश मिली थी। शव की पहचान ग्राम दूनालजा निवासी कमला बाई के रूप में हुई। उसका बेटा अर्जुन मोबाइल बंद कर गायब था।

पूछताछ करने पर कमला बाई के भतीजे दिनेश ने बताया कि अर्जुन ने ममेरे भाई रितेश के साथ मिलकर हत्या कर लाश जंगल में फेंकने की बात कही थी। इस पर खोजबीन कर अर्जुन को पकड़ा। उसने कबूला कि मां उसके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करती थी। जिससे परेशान होकर उसने रितेश के साथ मिलकर पहले गला घोटा फिर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। लाश जुझार सिंह ने ठिकाने लगाई है।

एसपी ने बताया कि महिला के चरित्र पर भी तीनों को शक था। मामले में अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार रितेश और जुझार पर ₹10000 का इनाम घोषित किया है।

मामूली विवाद में की थी हत्या एसपी शर्मा ने बताया कि इसी तरह 25 मई को ग्राम निपानिया गोयल मे युवक की लाश मिली थी। उसके पैर में चाकू के वार के कई निशान थे।

मृतक की शिनाख्त बहादुर लाल परमार, निवासी ग्राम डोंगला के रूप में हुई थी। हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज और साइबर तकनीक से खोज के बाद एक ऑटो MP-13-1910 में सवार महेश और दो नाबालिग को शंका होने पर पकड़ा।

सख्ती से पूछताछ में तीनों ने कबूला कि वह सांवरिया सेठ जी दर्शन कर लौट रहे थे। ग्राम निपानिया में होटल पर चाय पीने के दौरान शराब के नशे में बैठे बाबूलाल से विवाद हो गया। इस पर नाबालिग ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular