Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeमध्य प्रदेशउज्जैन में एक कार्यक्रम के बीच युवक पर फायरिंग: घायल बोला-...

उज्जैन में एक कार्यक्रम के बीच युवक पर फायरिंग: घायल बोला- पत्नी ने करवाया हमला, वो संपत्ति हड़पना चाहती; 2 लोग पुलिस की हिरासत में – Ujjain News


फायरिंग कर आरोपी मौके से भाग निकले।

उज्जैन में बुधवार देर रात एक मान के कार्यक्रम में फायरिंग हो गई, जिसमें एक युवक और एक महिला घायल हो गए। बताया गया कि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने पहले एक युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश की। जब युवक ने दौड़कर जान बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने कार्यक्र

.

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी कार्यक्रम स्थल के अंदर भागते हुए और फायरिंग की आवाजें सुनाई देती हैं। फायरिंग के कुछ देर बाद आरोपी वहां से भाग निकले।

पीड़ित गार्डन की ओर भागा, तभी आरोपियों ने पीछा कर फायरिंग कर दी।

विवाद के बीच एक महिला भी घायल

पटेल नगर निवासी जयराज सिंह बुधवार रात अपने मित्र के यहां शुभ लाभ गार्डन में आयोजित मान के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 11:30 बजे जब वे कार्यक्रम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी वहां खड़ी एक स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की। लेकिन जयराज किसी तरह बचकर गार्डन की ओर भागे।

उन्हें भागता देख कार में सवार बदमाश भी गार्डन में घुस आए और जयराज पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली सीधे जयराज को नहीं लगी, लेकिन बंदूक से निकले छर्रे उनके पेट में लग गए, जिससे वह घायल हो गए। विवाद के दौरान वहां मौजूद एक महिला को भी छर्रे लगे, जिससे वह भी घायल हुई और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल बोला- पत्नी संपत्ति के लिए मरवाना चाहती है

घायल जयराज सिंह ने आरोप लगाया कि उन पर यह जानलेवा हमला उनकी पत्नी के कहने पर किया गया है। उन्होंने कहा कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन पर हमला किया, जिनमें उनके साले यश चौहान और वैभव चौहान के कहने पर शैलू सिंह, सन्नी और दो अन्य लोग शामिल थे।

जयराज का कहना है कि उनका अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद कोर्ट में चल रहा है और पत्नी उनकी संपत्ति हड़पना चाहती है। इसके लिए उनका साला उन्हें पहले भी धमका चुका है और पिछले महीने भी उन पर हमला करने की कोशिश कर चुका है।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular