Wednesday, May 7, 2025
Wednesday, May 7, 2025
Homeमध्य प्रदेशउज्जैन में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई: नगर निगम की...

उज्जैन में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई: नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल; नेता प्रतिपक्ष बोले- पानी के लिए भटक रहे लोग – Ujjain News



उज्जैन में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच नगर निगम एक दिन छोड़कर जल प्रदाय कर रहा है। इस कारण कई इलाकों में पानी को लेकर परेशानी हो रही है।

.

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में मुख्यमंत्री के गृह नगर उज्जैन में लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। यह जलसंकट नगर निगम के भाजपा बोर्ड की लापरवाही का नतीजा है और आगे यह संकट कितना भयावह रूप लेगा, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने हीरा मिल की चाल, कोड़ी बस्ती और फ्रीगंज ब्रिज के नीचे की स्थिति दर्शाते हुए कुछ तस्वीरें वायरल कीं और कहा कि गर्मी के मौसम में जब पानी की खपत बढ़ जाती है, शादियों का मौसम होता है, घरों में मेहमानों का जमावड़ा होता है और छुट्टियों में बच्चे अपने नाना-नानी के घर खेलने आते हैं। ऐसे समय में नगर निगम एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति कर रहा है, वह भी कम प्रेशर से। लोग अपने काम-धंधे छोड़कर अब पानी की चिंता में उलझ गए हैं।

आगे उन्होंने कहा- नगर निगम के भाजपा बोर्ड में पावर पंप, हैंड पंप खराब हैं। जल प्रदाय व्यवस्था के तो हालात दयनीय हैं। गर्मी की शुरुआत में ही ये हाल हैं तो आने वाले दिनों में हालात क्या होंगे। क्षिप्रा-नर्मदा लिंक योजना पर करोड़ों खर्च कर देने के बाद भी यदि ये हाल होने थे, तो आम जनता की गाढ़ी कमाई को क्यों पानी में बहाया गया? भाजपा सरकार यदि आम जनता के लिए जल प्रदाय की व्यवस्था सुचारु नहीं करेगी, तो कांग्रेस को आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular