उज्जैन में हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाता है। इस बार 31 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार होने के चलते रन फॉर यूनिटी का आयोजन मंगलवार (29 अक्टूबर) को सुबह आयोज
.
मंगलवार को सुबह रन फॉर यूनिटी में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक सहित कई अधिकारी और युवा खिलाड़ी शामिल हुए।
रन फॉर यूनिटी के पहले जनप्रतिनिधियों ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलवाई। शपथ के बाद हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय एकता दौड़ को रवाना किया गया। दौड़ का समापन क्षीरसागर पर हुआ।
इद दौरान विधायक जैन कालूहेड़ा ने कहा कि, सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद सभी रियासतों को संगठित कर एक भारत बनाया। उन्होंने दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रदर्शन कर एक श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया।
नगर निगम सभापति यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री थे। उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को पूरा किया।


