धनबाद, 22 अप्रैल 2025राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ ने बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र के लिए नई नेतृत्व टीम की घोषणा करते हुए उदय शर्मा को क्षेत्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया है। यह घोषणा संघ के महामंत्री अवधेश कुमार ने की। उदय शर्मा वर्तमान में संघ के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री हैं और केन्दुआ बाजार के निवासी हैं।महामंत्री ने बीसीसीएल कुसुंडा के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर उनके मनोनयन की जानकारी दी और औद्योगिक संबंधों को सौहार्दपूर्ण बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
उदय शर्मा के मनोनयन पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है। केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह, कामेश्वर सिंह, जीतपुर शाखा सचिव रंजीत कुमार यादव उर्फ गुड्डू, सुमेश कुमार, संजय बहादुर, राजीव रंजन, हसन खान नन्हे समेत कई लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।सुनील सिंह ने कहा कि उदय शर्मा के मनोनयन से श्रमिकों में नई उम्मीद जगी है। उनके अनुभव और सक्रियता से श्रमिकों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।