- Hindi News
- National
- Uddhav Thackeray Raj Thackeray; Shiv Sena UBT MNS Alliance | Maharashtra Politics
मुंबई9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ गठबंधन के संकेत दिए। उद्धव ने गठबंधन की ताजा अटकलों के बीच कहा कि महाराष्ट्र की जनता जो चाहेगी, वही होगा।
हालांकि, उद्धव ठाकरे ने इस सवाल को टाल दिया कि क्या उनकी पार्टी और मनसे के बीच किसी तरह की बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के मन में कोई भ्रम नहीं है।
राज ठाकरे ने 2006 में शिवसेना से अलग होकर मनसे बनाई थी। महाराष्ट्र में इस साल सितंबर तक निकाय चुनावों होने की संभावना है। 2024 के विधानसभा चुनावों में शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के खराब प्रदर्शन के चलते दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की चर्चा तेज है।
खबरें और भी हैं…