उन्नाव3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। काली मिट्टी चौराहे पर कंटेनर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में पंकज यादव (25) की मौके पर मौत हो गई। उनके साथी उमेश यादव (21) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पंकज यादव केदारनाथ थाना फतेहपुर 84 के रहने वाले थे। उमेश यादव सिद्धनाथ यादव के पुत्र हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के टुकड़े उड़ गए। दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों की मदद से पुलिस ने उमेश को अस्पताल पहुंचाया।
कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया
फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।
ग्रामीणों और परिजनों ने दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से हादसे के कारणों और चालक की पहचान की जांच कर रही है।