Sunday, June 1, 2025
Sunday, June 1, 2025
Homeराज्य-शहरऊना में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत: साथी घायल,...

ऊना में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत: साथी घायल, दोनों बारटेंडर का करते थे, चंडीगढ़ IPL मैच से लौटते समय हादसा – Amb News



ऊना जिले के उपमंडल अंब के नंदपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह 3:30 बजे के आसपास की है। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों चंडीगढ़ आईपीएल मैच से लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

.

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नगरोटा बगवां के मलां निवासी विनीत कुमार (31) के रूप में हुई है। विनीत कुमार और अंचित कुमार चंडीगढ़ में आयोजित आईपीएल मैच में बारटेंडर का काम करते थे। वे चंडीगढ़ से अपने घर नगरोटा बगवां लौट रहे थे। नंदपुर के पास पिकअप से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक दूर जा गिरे।

स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

स्थानीय लोगों ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। डॉक्टरों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया। अंचित की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने पिकअप ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी अंब वासूदा सूद के अनुसार मामले की जांच जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular