Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeराज्य-शहरऊना से भागे अंडर ट्रायल कैदी का नहीं सुराग: बाथरुम में...

ऊना से भागे अंडर ट्रायल कैदी का नहीं सुराग: बाथरुम में कॉन्स्टेबल को दिया धक्का, खिड़की से मारी थी छलांग, तलाश जारी – Una News


हिमाचल प्रदेश के ऊना से फरार हुए अंडर ट्रायल कैदी सुनील कुमार का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर है। बीते मंगलवार को पुलिस अंडर ट्रायल कैदी सुनील कुमा

.

टेस्ट रिपोर्ट का कर रहे थे इंतजार

शिकायतकर्ता कॉन्स्टेबल सुनील कुमार के अनुसार वह टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। इस बीच आरोपी ने उल्टी करने की बात कही। जिस पर कॉन्स्टेबल उसे बाथरुम में लेकर गया। जबकि महिला कॉन्स्टेबल बाथरुम के बाहर खड़ी रही। बाथरुम के भीतर अंडर ट्रायल कैदी ने कॉन्स्टेबल को धक्का मारा, फिर बाथरुम की खिड़की से छलांग लगाकर भाग निकला था।

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की बिल्डिंग जहां से भागा था कैदी।

सदर थाना में केस दर्ज

जब तक पुलिस उसका पीछा करती कैदी सुनील वहां से भागकर ऊना रेलवे स्टेशन से दौलतपुर चौक की तरफ जा रही ट्रेन में सवार हो गया था। अंडर ट्रायल कैदी सुनील के फरार होने पर सदर थाना ऊना में कॉन्स्टेबल सुनील कुमार ने रपट दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दिसंबर 2023 में हुआ था गिरफ्तार

दिसंबर, 2023 में गगरेट उप मंडल के नंगल जरियाला में एक प्रवासी बच्ची के साथ रेप और फिर उसकी हत्या की घटना सामने आई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील कुमार को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ गगरेट थाना में धारा 302, 363, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद से सुनील कुमार बनगढ़ जेल में है।

जल्द ही किया जाएगा गिरफ्तार

उधर एसपी राकेश सिंह ने कहा कि इस संबंध में सुनील कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 262 व 115(2) के तहत केस रजिस्टर्ड किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular